फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Swati Maliwal said that party turned against me as soon as I complained

स्वाति मालीवाल का AAP पर हमला: 'शिकायत करते ही पार्टी ने मेरा चरित्र हरण कराया, CM के बयान को लेकर कही ये बात'

Wed, 22 May 2024 08:25 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 22 May 2024 08:25 PM IST
सार

स्वाति ने मुख्यमंत्री केजरीवाल के बयान को लेकर कहा कि अब सीएम साहब जिनके ड्राइंग रूम में मुझे पीटा गया, वो कह रहे हैं कि उन्हें इस मामले में निष्पक्ष जांच चाहिए। इससे बड़ी विडंबना क्या ही होगी।

विज्ञापन
Swati Maliwal said that party turned against me as soon as I complained
स्वाति मालीवाल - फोटो : ANI

विस्तार

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से सीएम आवास पर मारपीट के मामले को दिल्ली में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इस मामले पर स्वाति मालीवाल लगातार आम आदमी पार्टी पर हमलावर हैं। अब उन्होंने कहा कि मेरे कंप्लेंट फाइल करते ही नेताओं और वालंटियर की पूरी आर्मी मेरे पीछे लगाई गई, मुझे भाजपा का एजेंट बुलाया गया, मेरा चरित्र हरण कराया गया। आज ही मामले पर सीएम केजरीवाल ने प्रतिक्रिया दी है। इस पर पलटवार करते हुए स्वाति ने ये बातें कहीं हैं।

विज्ञापन

स्वाति मालावील ने अपने एक्स अकाउंट पर आप को घेरते हुए लिखा, 'काट पीट के वीडियो लीक की गई, मेरी विक्टिम शेमिंग की गई, आरोपी के साथ घूमे, उसको क्राइम सीन पे दोबारा आने दिया और सबूत से छेदछाड़ की गई, आरोपी के लिए ख़ुद सड़क पर उतर गए और अब मुख्यमंत्री साहब जिनके ड्राइंग रूम में मुझे पीटा गया, वो कह रहे हैं कि उन्हें इस मामले में निष्पक्ष जांच चाहिए। इससे बड़ी विडंबना क्या ही होगी। मैं इसे नहीं मानती। कथनी और करनी एक समान होनी चाहिए'।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज ही सीएम केजरीवाल ने मामले पर दी है प्रतिक्रिया
बुधवार को सीएम अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वह मामले की निष्पक्ष जांच चाहते हैं। न्याय होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए गए एक साक्षात्कार में ये बातें कहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed