फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   swati maliwal continues indefinite hunger strike for 9th day, see all updates

नौवें दिन भी जारी है स्वाति मालिवाल का अनशन, बोलीं-्अध्यादेश आने तक करूंगी उपवास

Sat, 21 Apr 2018 04:17 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 21 Apr 2018 04:17 PM IST
विज्ञापन
swati maliwal continues indefinite hunger strike for 9th day, see all updates
swati maliwal - फोटो : अमर उजाला

छोटी बच्चियों और महिलाओं से होने वाली रेप की घटनाओं के खिलाफ सख्त से सख्त कानून बनाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठी दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल का अनशन नौवें दिन भी जारी है। स्वाति ने कहा कि जब तक धरातल पर कुछ नहीं होता तब तक वह अपना अनशन नहीं तोड़ेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वाति ने पीएम मोदी को पत्र भी लिखा है इसमें उन्होंने कहा है कि, केबिनेट मीटिंग में कानून तो संशोधन करें साथ ही फास्ट ट्रेक कोर्ट, पुलिस रिसोर्स, पुलिस अकाउंटीबिलिटी बढ़ायें तब तक अनशन नहीं तोड़ूँगी।


स्वाति ने रोज की तरह आज भी सुबह सबसे पहले बापू की समाधि के दर्शन किए। उसके बाद वह समता स्थल पर लौट आईं। आज स्वाति के अनशन में शामिल होकर उन्हें सपोर्ट करने मुंबई से सिंगर कैरेलिसा मोंटिएरो और सिंगर हरभजन मान भी पहुंचे हैं।

इसके साथ ही अन्य लोग भी मौजूद हैं। बता दें कि आज सरकार पॉक्सो एक्ट में बदलाव लाने को लेकर अध्यादेश पारित करने वाली है। ऐसे में माना जा रहा है कि अगर स्वाति की सभी मांगे इस अध्यादेश में पूरी हो जाती हैं तो वह अनशन खत्म कर सकती हैं।

केजरीवाल की पेशकश ठुकराई, अनशन खत्म नहीं करेंगी स्वाति मालीवाल

swati maliwal continues indefinite hunger strike for 9th day, see all updates
स्वाति मालिवाल से मिले केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल अनशन तोड़ने के मूड में नहीं हैं। शुक्रवार को समता स्थल पहुंचे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वास्थ्य को देखते हुए उनसे अनशन खत्म करने का कहा है, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। स्वाति ने साफ कहा कि मांगें नहीं माने जाने तक वह अनशन नहीं तोड़ेंगी।

लगातार पानी व जूस के सहारे अनशन कर रही स्वाति अब कमजोर दिखने लगी हैं। अनशन के आठवें दिन उन्होंने वित्त विभाग को नोटिस भेजा और उनसे दिल्ली पुलिस की संख्या बढ़ाने के प्रस्ताव की स्थिति के बारे में जानकारी मांगी।

उन्होंने लिखा है कि दिल्ली पुलिस में पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाने के लिए गृह मंत्रालय द्वारा अनुमोदित कई प्रस्ताव पिछले कई महीनों से वित्त मंत्रालय के पास लटके हैं।

उन्होंने सूचना मांगी कि दिल्ली पुलिस की संख्या बढ़ाने के कितने प्रस्ताव विभाग में आए, उन पर क्या एक्शन लिया गया और अभी कितने प्रस्ताव लंबित हैं।

swati maliwal continues indefinite hunger strike for 9th day, see all updates
swati maliwal - फोटो : अमर उजाला
हालांकि स्वाति ने केंद्र सरकार द्वारा उच्चतम न्यायालय में दाखिल शपथ पत्र पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार 12 साल से कम उम्र के बच्चों के बलात्कारियों को फांसी की सजा देने के लिए कानून में संशोधन करने पर विचार कर रही है। केवल अदालत में शपथ पत्र देने से कुछ नहीं होगा।  
अनशन स्थल पर स्वाति को समर्थन देने शुक्रवार को आम से लेकर खास लोगों के आने का तांता लगा रहा। गायक हरभजन मान, अभिनेत्री राजश्री पोनप्पा, वरिष्ठ पत्रकार नलिनी सिंह और पूर्व राज्यसभा सदस्य अली अनवर ने अनशन स्थल पहुंच कर उनके अनशन को समर्थन दिया।

पूर्व सांसद अली अनवर ने कहा स्वाति मालीवाल एक अच्छे मुद्दे के लिए आंदोलन कर रही हैं इसलिए वह उन्हें सलाम करते हैं। हरभजन मान ने कहा कि  वह जहां भी जाएंगे स्वाति का संदेश हर जगह फैलाएंगे।

एक कलाकार के रूप मे हमारा कर्तव्य है कि महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई में स्वाति मालीवाल का साथ दें।-राजश्री पोनप्पा, फिल्म अभिनेत्री 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed