POCSO एक्ट: स्वाति मालीवाल ने 10 दिन की भूख हड़ताल के बाद तोड़ा अनशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के राजघाट पर दस दिनों से भूख हड़ताल पर बैठीं स्वाति मालीवाल ने अनशन तोड़ दिया है। बता दें कि पॉक्सो एक्ट में बदलाव लाने के लिए उन्होंने ये कदम उठाया था।
उनका अनशन तुड़वाने उनकी दादी राजघाट पहुंची थीं। मालूम हो कि स्वाति मालीवाल ने शनिवार को ही प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए सूचना दी थी कि उनकी सारी मांगे केंद्र सरकार ने मान ली हैं।
DCW Chief Swati Maliwal breaks her indefinite hunger strike, says, 'I was fighting alone but then I was supported by people across the country. I think this is a historical victory in independent India. I congratulate everyone on this victory.' pic.twitter.com/RAwlKOnyVP
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 22, 2018
PM को भेजा था पत्र
पोक्सो एक्ट में संशोधन को कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद उन्होंने अनशन समाप्त करने का फैसला लिया था। एक्ट में संशोधन के लिए अध्यादेश लाने के फैसले पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया साथ ही जीत के लिए देश की जनता को बधाई दी थी।
इससे पहले शनिवार दोपहर में स्वाति मालीवाल ने प्रधानमंत्री को एक पत्र लिखा। पत्र में उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री देश की बेटियों की आवाज सुनेंगे और देश में महिलाओं को बच्चियों की सुरक्षा के लिए निर्णायक कदम उठाएंगे।
उन्होंने पत्र में गुजारिश की जब तक उन्हें मांगों के पूरे होने का आश्वासन नहीं मिलता तब तक वह अनशन नहीं तोड़ेगी। पोक्सो एक्ट में बदलाव को लेकर लाए गए अध्यादेश को मंजूरी मिलने पर उन्होंने कहा था कि अभी सिर्फ आधी मांग पूरी हुई है, अभी भी 6 माह का प्रावधान नहीं जोड़ा गया है।
हालांकि देर शाम उन्होंने अनशन रविवार को तोड़ने की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि बहुत कम आंदोलनों ने इतने कम समय में सफलता पाई है। अध्यादेश में हमारी ज्यादातर मांगों को जगह मिली है।
बच्चों के बलात्कारियों को फांसी, देश में फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना, जल्द मुकदमा खत्म करना, और बलात्कार के मामले की जांच के लिए अतिरिक्त संसाधन देना। यह सभी कदम तीन महीने में उठाए जाएंगे। यदि तीन माह में यह कदम नहीं उठाएं जाएंगे तो फिर आंदोलन शुरू किया जाएगा।