फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Swati finally received approval from LG, again assume the presidency

आखिरकार स्वाति को मिली एलजी से मंजूरी

Tue, 28 Jul 2015 08:00 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 28 Jul 2015 08:00 AM IST
विज्ञापन
Swati finally received approval from LG, again assume the presidency

स्वाति मालीवाल को दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष के तौर पर उपराज्यपाल से मंजूरी मिल गई है। उपराज्यपाल नजीब जंग ने आज ही स्वाति को औपचारिक मंजूरी दी।

विज्ञापन


इसके साथ ही उन्हें महिला आयोग की अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के लिए नोटिफिकेशन भी जारी हुआ। गौरतलब है कि स्वाति मालीवाल को केजरीवाल सरकार ने 17 जुलाई को महिला आयोग की अध्यक्ष बनाया था।
विज्ञापन


लेकिन उनके पदभार संभालने के बाद उपराज्यपाल नजीब जंग ने उनकी नियुक्ति रद्द कर दी थी। नजीब जंग ने कहा था कि एलजी की मंजूरी के बिना नियुक्ति के नोटिफिकेशन का कोई औचित्य नहीं है, इसलिए वे उनकी नियुक्ति रद्द करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार और एलजी में तल्खी हुई दूर?

Swati finally received approval from LG, again assume the presidency

इसके बाद दिल्ली सरकार और केजरीवाल में फिर से टकराव परवान चढ़ा और केजरीवाल ने उपराज्यपाल को स्वाति मंजूरी देने के लिए तल्खी और शिकायतों से भरी चिट्ठी लिखी।

दिल्ली के सीएम केजरीवाल की इस चिट्ठी का जवाब एलीजी ने भी पत्र लिखकर दिया था। एलजी ने कहा था कि उन्हें स्वाति से कोई आपत्ति नहीं लेकिन नियुक्ति के लिए सही प्रक्रिया जरूरी है।

ऐसे में स्वाति मालीवाल एक बार फिर कल महिला आयोग की अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाल सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed