फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Swaraj India debut in the civic polls, the goal of raising one million a month

एमसीडी चुनाव में उतरेगी स्वराज इंडिया, एक महीने में एक करोड़ जुटाने का भी लक्ष्य

Mon, 03 Oct 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 03 Oct 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
Swaraj India debut in the civic polls, the goal of raising one million a month
योगेंद्र यादव - फोटो : अमर उजाला

स्वराज इंडिया के गठन के साथ ही योगेंद्र यादव ने दिल्ली के एमसीडी चुनाव में उतरने का एलान किया। खुद के लिए बेहद अहम मुकाबला मान रहे नई पार्टी के नेता शराब बंदी की अपनी मुहिम से जनाधार बढ़ाने की कोशिश में हैं।

विज्ञापन


हालांकि पार्टी की पहली कोशिश अपने कोष को मजबूत करने की है। पहली चुनौती के तौर पर स्वराज इंडिया ने इस महीने के अंत तक एक करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। पारसी अंजुमन गेस्ट हाउस के अधिवेशन में पार्टी संस्थापक सदस्य शांति भूषण ने कार्यकर्ताओं से दिल्ली में एमसीडी चुनाव लड़ने और चंदा जुटाने की अपील की। 
विज्ञापन


शांति भूषण से रजामंदी जताते हुए योगेंद्र यादव ने कहा कि आप से भरोसा टूटने के बाद सभी वार्ड में लोग स्वराज इंडिया का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि हमें उन तक पहुंचने की जरूरत है। उन्होंने माना कि बिना पैसे के चुनाव लड़ना मुमकिन नहीं है। लिहाजा सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने स्तर पर ईमानदारी से इसकी कोशिश करनी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वराज इंडिया का पंजाब में धर्मवीर गांधी के फ्रंट को समर्थन

Swaraj India debut in the civic polls, the goal of raising one million a month
स्वराज इंडिया - फोटो : अमर उजाला

योगेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि एमसीडी चुनाव में जाने के लिए अक्तूबर के आखिर तक एक करोड़ रुपये चंदा जुटाने का लक्ष्य हमें अपने सामने रखना होगा।

पंजाब में धर्मवीर गांधी के फ्रंट को समर्थन
पंजाब चुनाव में जाने के सवाल पर योगेंद्र यादव ने कहा कि पंजाब को फिलहाल एक विकल्प की जरूरत है। लेकिन स्वराज इंडिया ऐसा कोई काम नहीं करेगा, जिससे बादल परिवार को मजबूती मिले।

पंजाब के लिए बादल परिवार सबसे बड़ा खतरा है। धर्मवीर गांधी की अगुवाई में एक नया फ्रंट प्रदेश में तैयार हो रहा है। स्वराज इंडिया के कार्यकर्ता हर स्तर पर इस फ्रंट का सहयोग करेंगे। 

दूसरे राज्यों के चुनाव में जाने के सवाल पर योगेंद्र ने कहा कि अभी पार्टी स्तर पर इसकी चर्चा नहीं हुई है। फिर भी, सभी का यह मानना है कि स्वराज इंडिया उसी राज्य के चुनाव में दखल देगा, जहां हमारा संगठन मजबूती से खड़ा होगा।

डेढ़ साल के काम गिनाए
योगेंद्र यादव ने स्वराज अभियान द्वारा किए गए कार्यों को गिनाते हुए कहा कि पिछले डेढ़ सालों में अभियान ने देश भर में सूखे के प्रति मुहिम चलाई। सुप्रीम कोर्ट में भी मुकदमा लड़ा।

स्वराज इंडिया की सर्वोच्च संस्था होगी प्रेजीडियम

Swaraj India debut in the civic polls, the goal of raising one million a month
प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव - फोटो : अमर उजाला
भूमि अधिग्रहण कानून को लेकर भी विरोध किया। बैंकों की गैर-निष्पादित संपत्तियों को लेकर खुलासा किया। हरियाणा के दंगों को शांत करने में अभियान के कार्यकर्ता पूरे जोर-शोर से उतरे।

बिहार में शहाबुद्दीन को वापस जेल भेजने के लिए अदालत में लड़ाई लड़ी। दिल्ली विधानसभा में लोकपाल के नाम पर पेश किए गए बेहद कमजोर बिल का विरोध किया। वहीं, आम लोगों की इजाजत के बगैर खुले शराब ठेको को बंद की मुहिम भी चल रही है। 

स्वराज इंडिया की सर्वोच्च संस्था होगी प्रेजीडियम
स्वराज इंडिया की सर्वोच्च संस्था प्रेजीडियम होगी। यह पार्टी की दैनिक गतिविधियों पर फैसले लेगी। पार्टी अध्यक्ष, महासचिव व कोषाध्यक्ष समेत इसके करीब 20 सदस्य होंगे। 

इनका चुनाव 50 सदस्यीय पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी करेगी। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों के चयन का जिम्मा 540 सदस्यीय राष्ट्रीय काउंसिल पर होगा। राष्ट्रीय काउंसिल में पूरे देश का प्रतिनिधित्व होगा। रविवार की बैठक में पार्टी संगठन का पूरा ढांचा तैयार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed