स्वच्छ भारत सर्वेक्षण 2020 : प्रदेश में अव्वल रहा नोएडा, देश में मिला 25 वां स्थान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छ भारत अभियान 2020 के सर्वेक्षण में नोएडा ने उत्तर प्रदेश में पहला और देश में 25 वां स्थान हासिल किया है। दस लाख की आबादी वाले शहरों में यह सर्वेक्षण किया गया था। इस बार नोएडा के 1.40 लाख से अधिक लोगों ने सर्वेक्षण में हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में प्रदेश के 59 और देश के 382 शहरों ने हिस्सा लिया था।
पिछले साल के मुकाबले नोएडा ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। साल 2019 में नोएडा को 150वां स्थान और साल 2018 में 324 वां स्थान मिला था। इस पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी ने कहा कि यह बेहद खुशी की बात है। अगले साल हम देश में प्रथम स्थान लाने का प्रयास करेंगे।
24 जून को कचरा मुक्त प्रबंधन के लिए मिली थी थ्री स्टार रेटिंग
कंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने कचरा मुक्त प्रबंधन के लिए नोएडा को 'थ्री स्टार' रेटिंग दी है। यह सर्वश्रेष्ठ रेटिंग है। पिछले महीने नोएडा को कचरा मुक्त प्रबंधन के लिए 'वन स्टार' रेटिंग दी गई थी। इसे लेकर प्राधिकरण की सीईओ श्रीमती ऋतु महेश्वरी ने आपत्ति जताई थी।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने ट्वीट कर दी जानकारी
Feel happy to share Noida has been ranked #1 (UP)and #25(All India) in Swachh Survekshan 2020;Good jump from # 150 in SS2019; #324 in SS2018 ;Thanks all officers/staff / workers of @noida_authority/ residents of Noida for their contribution! Lets strive for #1 All India this year pic.twitter.com/KOVzy1tEQC
— CEO, NOIDA Authority #IndiaFightsCorona (@CeoNoida) August 20, 2020
नोएडा की सीईओ ऋतु माहेश्वरी ने ट्वीट किया कि मुझे यह जानकारी साझा करते हुए खुशी हो रही है। नोएडा को स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 में उत्तर प्रदेश में पहला और देश में 25वां स्थान मिला है। यह पिछले सालों के मुकाबले ऊंची छलांग है। मैं इस उपलब्धि के लिए प्राधिकरण के सभी अधिकारियों, स्टाफ, कर्मचारियों और शहर के निवासियों को धन्यवाद ज्ञापित करती हूं। अब हमें देश में नंबर वन बनने के लिए काम करना है।