{"_id":"b9fd45a4edffd33bdb829cbe4de90deb","slug":"swachchhta-abhiyan-failed-in-gurgaon-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"खट्टर के राज में भी दम तोड़ रहा मोदी का मिशन!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खट्टर के राज में भी दम तोड़ रहा मोदी का मिशन!
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 03 Nov 2014 07:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में भाजपा सरकार के गठन के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वच्छता अभियान चला रखा है। एक से सात नवंबर तक चलने वाले सफाई अभियान की हकीकत बयां कर रह रही जगह-जगह पड़े कूड़े के ढेर।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री से लेकर प्रदेश के मुखिया तक का सफाई पर जोर है। प्रशासनिक अधिकारी सफाई के नाम पर लंबा-चौड़ा ड्रामा कर एक दूसरे की आंखों में धूल झोंक रहे हैं। मगर जमीनी हकीकत यह है कि एकत्रित होने वाले कूड़े को डालने के ना तो संसाधन है और न ही निर्धारित जगह है।
विज्ञापन
स्थान: ओल्ड ज्यूडिशियल कांप्लेक्स
हुडा या नगर निगम के एजेंडे में इसकी सफाई का नाम ही नहीं है। पार्किंग के चारों ओर कूड़ा फेंका पड़ा हुआ है। यहां आस-पास आने-जाने वालों को यह पता नहीं कि पार्किंग की तरफ सफाई कब हुई है।
विज्ञापन
स्थान: पुलिस लाइन
पुलिस आयुक्त की ओर से हर थाने व पुलिस चौकी में सफाई अभियान छेड़ा गया है। थाने व चौकी में तो लोग सफाई करते नजर आते हैं मगर पुलिस लाइन में गेट से घुसते ही अपार्टमेंट के पास पड़ा कूड़ा कोई हटाने वाला नहीं है।
स्थान: ओल्ड दिल्ली रोड
ओल्ड दिल्ली रोड पर रोजाना हजारों लोग निकलते हैं। सफाई हो रही है मगर कूड़ा नहीं उठ पा रहा है। आसपास चलने पर कई अलग-अलग स्थानों पर कूड़े का ढेर नजर आता है। कूड़ादान भरा पड़ा है। इसे उठाने के लिए कोई ठोस व्यस्था नहीं है। ठेले पर ले जाने वाले को जब समय मिलता है तो वह अपना कूड़ा उठाता है।
स्थान: रेलवे द्रोणाचार्य कॉलेज के पास
रेलवे रोड पर शीतला अस्पताल के बगल में कूड़े का ढेर लगा हुआ है। यहां पर कूड़ा कहां कहां से आ रहा है किसी को नही पता है। यह कूड़ा कब हटेगा कोई बताने वाला नहीं है।
स्थान: गुरुद्वारे के सामने
गुरुद्वारा रोड पर सब्जी मंडी के बगल में कूड़े का ढेर लगा हुआ है। आसपास का कूड़ा यहां पर कई दिनों से पड़ा है। कब हटेगा किसी को नहीं पता है। लोग कहते हैं कि इसका अभियान से कोई लेना देना नहीं है। कूड़ा अपने हिसाब से हटेगा।