फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   suspicious bag found on road in Old Seemapuri area of Delhi Special cell and NSG called

दिल्ली को दहलाने की दूसरी साजिश: सीमापुरी में नाकाम हुए नापाक मंसूबे, गाजीपुर आरडीएक्स मामले की जांच में मिले थे इनपुट

Thu, 17 Feb 2022 05:31 PM IST
प्रशांत कुमार एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 17 Feb 2022 05:31 PM IST
सार

दिल्ली के ओल्ड सीमापुरी इलाके में एक बैग से आईईडी बरामद हुआ है। जिसे निष्क्रिय करने के लिए बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। इससे पहले गाजीपुर फूल मंडी में शुक्रवार सुबह एक लावारिस बैग से आईईडी बरामद हुआ था। जिसे निष्क्रिय करने के लिए एनएसजी ने एक गहरा गड्ढा खोदने की योजना बनाई। जेसीबी को मौके पर बुलाया गया और गहरा गड्ढा खुदवाकर बम निष्क्रिय किया गया।

विज्ञापन
suspicious bag found on road in Old Seemapuri area of Delhi Special cell and NSG called
संदिग्ध बैग मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था - फोटो : ANI

विस्तार

सीमापुरी के मकान से मिले आईईडी को एनएसजी की टीम ने बृहस्पतिवार रात जैसे ही निष्क्रिय किया लोगों ने राहत की सांस की। रात करीब 8.20 बजे जेसीबी की मदद से एक गहरा गड्ढा खोदा। इसके बाद बम को उसमें रखकर विस्फोट कर निष्क्रिय कर दिया गया। एक तेज और दूसरे हल्के धमाके की आवाज करीब एक किलोमीटर दूर तक सुनी गई। इस दौरान मौके पर एफएसएल की टीम भी मौजूद रही। विस्फोट करने के बाद एफएसएल की टीम ने मौके से विस्फोटक के सैंपल लिए।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि गाजीपुर में मिले आईईडी को आरडीएक्स व अमोनियम नाइट्रेट की मदद से तैयार किया गया था। इस बम में भी इन विस्फोक मिलने की संभावना है। देर रात तक पूरे इलाके में बैरिकेडिंग लगी रही। जे एंड के ब्लॉक के आसपास रास्ते को लगभग पूरी तरह बंद कर दिया गया।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया कि दोपहर जब पुलिस टीम कमरे पर पहुंची थी तो वहां कमरे में जमीन पर बिछे कुछ बिस्तर और कपड़े मिले थे। इसके अलावा काले रंग के बैग में आईईडी रखा हुआ था। संदिग्धों ने इसे कहां के लिए प्लान किया था, इसका पता नहीं चला है। एनएसजी की टीम ने एक रस्सी में बांधकर उसे बिल्डिंग से नीचे लटकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बेहद सावधानी से उसे डिफ्यूजिंग मशीन में रखकर जे एंड के ब्लॉक के डीडीए पार्क में लाया गया। यहां आसपास लोगों को हटाकर जेसीबी की मदद से करीब 12 फुट गहरा गड्ढा खोदा गया। इसके बाद उस गड्ढे में ही विस्फोट कराकर बम को निष्क्रिय कर दिया गया। बम निष्क्रिय करने के बाद स्पेशल सेल की टीम लोकल पुलिस की मदद से पूरे एरिया के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जुटाने में लगी रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन संदिग्धों की फोटो तो पुलिस को मिल गई हैं, लेकिन यह किन-किन लोगों से मिलते और कौन-कौन इनसे मिलता था। उसकी पड़ताल की जा रही है।



ये भी पढ़ें- गुरुग्राम: कैब चालक को चाकू मारने वाली विदेशी महिला पहुंची जेल, जांच में सहयोग न करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed