फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Suspicion of land dispute behind Triple massacre in sohna

तिहरा हत्याकांड : सूबेदार का परिवार अब कभी नहीं देख पाएगा दशहरे का त्योहार

Sun, 01 Oct 2017 01:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोहना
ब्यूरो/अमर उजाला, सोहना Updated Sun, 01 Oct 2017 01:48 PM IST
विज्ञापन
Suspicion of land dispute behind Triple massacre in sohna
demo pic
कस्बे में रहने वाले 65 वर्षीय रिटायर्ड सूबेदार सतपाल को क्या पता था कि वह और उनका परिवार दशहरा नहीं देख पाएंगे। रिश्तेदार ही उनके लिए काल साबित होंगे। उनके पड़ोसी बताते हैं कि सीधे व सरल स्वभाव के सूबेदार सतपाल सेना से रिटायर्ड होने के बाद अपना समय घर पर ही पशुओं की सेवा कर व्यतीत कर रहे थे।
विज्ञापन


सतपाल के दो बेटे थे। इनमें से छोटे बेटे विपिन ने गत वर्ष ही फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली थी। बड़ा बेटा पंकज एक दुर्घटना में दिव्यांग हो गया था। सतपाल के परिवार में काफी समय से जमीन-जायदाद के बंटवारे को लेकर विवाद चला आ रहा था। इसे लेकर कई बार उसने सीएम विंडो में भी शिकायत भी दी थी।
विज्ञापन


सोहना थाने में भी मामला दर्ज कराया चुका था।सतपाल के एक भाई कुंवरपाल कई वर्ष पहले दुश्मनों से कुपवाड़ा में लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे। अब परिवार के तीनों सदस्यों की हत्या के बाद छोटे बेटे विपिन की पत्नी गीता ही बची है। नागरिक उसी पर तीनों की हत्या कराने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि गीता काफी समय से ही अपने मायके में रह रही है। सोहना कस्बे में तिहरे हत्याकांड को लेकर बेचैनी है। उक्त मामला लोगों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed