फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Suspected Item Found in new delhi railway station

Delhi: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध वस्तु मिलने से हड़कंप, बम निरोधक दस्ते की जांच में पता चला ये

Fri, 31 May 2024 07:56 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 31 May 2024 07:56 PM IST
सार

सूचना पर पुलिस टीम, बम निरोधक दस्ता और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही दमकल की गाड़ी एवं कैट्स एंबुलेंस भी पहुंचीं। जांच के दौरान पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया।

विज्ञापन
Suspected Item Found in new delhi railway station
रेलवे स्टेशन पर मिला वॉल ग्रेनेड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार शाम को संदिग्ध वस्तु मिलने से हड़कंप मच गया। स्टेशन के पास लाहोरी गेट के समीप एक कूड़ाघर में संदिग्ध वस्तु होने की सूचना पुलिस को मिली। तुरंत बम निरोधक दस्ता बुलाकर जांच कराई गई तो पता चला कि संदिग्ध वस्तु आर्मी की ट्रेनिंग में इस्तेमाल होने वाला ग्रेनेड वॉल है।

विज्ञापन

रेलवे के डीसीपी केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि बरामद की गई वस्तु सेना की ट्रेनिंग के दौरान इस्तेमाल की जाती है। इसमें पटाखे का बारूद डालकर प्रशिक्षुओं को ट्रेनिंग दी जाती है। बरामद की गई वस्तु से जान-माल का नुकसान नहीं हो सकता है। फिलहाल आगे जांच के लिए इसे एनएसजी को सौंप दिया गया है। बताया जा रहा है कि कूड़ाघर में काम करने वालों ने संदिग्ध वस्तु मिलने की सूचना पुलिस को शाम चार बजे के करीब दी। बताया गया कि एक काले रंग के बैग में ग्रेनेड जैसी वस्तु है।

इसके बाद पुलिस टीम, बम निरोधक दस्ता और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही दमकल की गाड़ी एवं कैट्स एंबुलेंस भी पहुंची। जांच के दौरान पुलिस ने पूरे इलाके को घेर कर लोगों से खाली करा दिया। जांच करने में उसमें ग्रेनेड वाल निकला। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों आदि के जरिये यह पता लगाया जा रहा है कि ग्रेनेड वाल यहां पर कौन लाया और क्यों इसे यहां पर फेंका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed