{"_id":"5f7595343a9ecb435e22daa3","slug":"sushant-singh-rajput-friends-protesting-at-jantar-mantar-demand-revelation-of-cbi-probe-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त पहुंचे जंतर-मंतर, सीबीआई की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की कर रहे मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त पहुंचे जंतर-मंतर, सीबीआई की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की कर रहे मांग
Thu, 01 Oct 2020 02:11 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 01 Oct 2020 02:11 PM IST
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त कर रहे जंतर मंतर पर प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के कुछ दोस्त दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर उसे न्याय दिलाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। सुबह ही दिल्ली पहुंचे ये दोस्त पहले तो इंडिया गेट पर घूमे लेकिन जब वहां किसी ने बैठने नहीं दिया तो ये लोग जंंतर-मंतर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
इनकी मांग है कि सुशांत मौत मामले में सीबीआई की रिपोर्ट का खुलासा किया जाए। सुशांत सिंह राजपूत के दो मित्र अंकित आचार्य और गणेश को जंतर मंतर पर सुशांत के न्याय और सीबीआई जांच की रिपोर्ट की मांग के साथ पैदल मार्च निकालना था। इसमें से सिर्फ अभी तक अंकित ही जंतर-मंतर पहुंचा है। गणेश अभी दिल्ली पुलिस के साथ में है।
विज्ञापन
वहीं जंतर-मंतर पर पुलिस का कहना है कि शाम 4.00 बजे के बाद यहां पर बैठने नहीं देंगे।