फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Survey started to make Delhi AIIMS a medical university

दुनिया का सर्वश्रेठ चिकित्सा विश्वविद्यालय बनेगा दिल्ली एम्स, तैयारियां शुरू

Tue, 29 Oct 2019 05:23 AM IST
Vikas Kumar परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 29 Oct 2019 05:23 AM IST
विज्ञापन
Survey started to make Delhi AIIMS a medical university
एम्स - फोटो : फाइल फोटो

दिल्ली एम्स को विश्व स्तरीय मेडिकल यूनिवर्सिटी बनाने के लिए अब सर्वे शुरू हो चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशों पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) प्रबंधन ने सभी विभागों को इससे जुडने का अवसर दिया है। आगामी 10 नवंबर तक हर विभाग को 20 साल आगे के भविष्य को लेकर स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े अपने अपने विचार सौंपने हैं। साथ ही एक-एक बिस्तर से लेकर वार्डों के विस्तार पर पूरी योजना भी साझा करनी है। 

विज्ञापन


सर्वे पूरा होने के बाद इसकी अंतिम रिपोर्ट मंत्रालय को सौंपी जाएगी। देश भर के एम्स को इस यूनिवर्सिटी के अधीन रखा जाएगा। अभी तक देश में 21 एम्स को लेकर काम चल रहा है, जिनमें से करीब 14 एम्स में प्रवेश भी शुरू हो चुके हैं।
विज्ञापन


एम्स प्रबंधन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नए मास्टर प्लान के तहत दिल्ली एम्स को विश्व स्तरीय मेडिकल यूनिवर्सिटी में तब्दील करने काम शुरू हो चुका है। इसके लिए जरूरतों का पता लगाने और उनपर काम करने के लिए ये सर्वे कराया जा रहा है। इसमें सभी विभागों को शामिल किया है ताकि जमीनी स्तर पर बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सर्वे में कई वर्ग हैं जिनमें पेशेंट केयर के तहत प्रतिदिन की ओपीडी और आगामी जरूरत, इंडोर के तहत वार्ड व बिस्तर, एकेडिमिक व रिसर्च और स्टाफ के ऑफिस इत्यादि को शामिल किया है। 

इसके अलावा वर्तमान स्वास्थ्य सेवाएं और आगामी 20 वर्ष के विजन को जानने के लिए भी जानकारी मांगी है। उन्होंने बताया कि सर्वे के लिए सभी विभागों को निर्देश जारी किए हैं। दिपावली के बाद सभी विभागों से इसे जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कहा है।


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार एम्स को विश्व स्तरीय मेडिकल यूनिवर्सिटी बनाने के लिए पूर्व निदेशक डॉ. पी वेणुगोपाल को हाल ही में सलाहाकार के रूप में नियुक्त किया है। देश भर के एम्स के बेहतर संचालन के लिए दिल्ली एम्स को आदर्श मॉडल भी बनाया है। इसीलिए यूनिवर्सिटी के अधीन सभी एम्स को रखा जाएगा और देश भर में एक जैसी स्वास्थ्य सेवाएं तय की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed