फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Survey: AAP may win delhi assembly election

ओपीनियन पोल, जो मोदी के होश उड़ाने को काफी है

Mon, 02 Feb 2015 09:34 PM IST
Updated Mon, 02 Feb 2015 09:34 PM IST
विज्ञापन
Survey: AAP may win delhi assembly election

दिल्ली विधानसभा चुनावों पर किए गए एक ओपीनियन पोल में अरविंद केजरीवाल की नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी बहुमत के बेहद करीब पहुंचते दिख रही है। इस ओपीनियन पोल के अनुसार आप को 35 सीटें मिलेंगी। 70 विधानसभा सीटों वाली दिल्ली में बहुमत के लिए 36 सीटों की जरूरत पड़ती है।

विज्ञापन


सर्वे के मुताबिक किरण बेदी की नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी को महज 29 सीटें मिलेंगी। दिल्ली चुनावों की आहट में हुए अब तक के सभी ओपीनियन पोलों में ऐसा पहली बाद हुआ है, जब भाजपा को इतनी कम सीटें मिलने का अनुमान सामने आया है। पोल में अजय माकन की नेतृत्व वाली कांग्रेस को 6 सीटें मिलने का अनुमान है।
विज्ञापन


पोल के मुताबिक इस बार दिल्ली के 37 फीसदी मतदाता आप के साथ हैं। भाजपा के साथ 33 फीसदी और कांग्रेस के साथ 18 फीसदी। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी भी 12 फीसदी वोट शेयर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह ओपीनियन पोल 25 जनवरी से 31 जनवरी के बीच हिन्दी न्यूज चैनल एबीपी न्यूज और सर्वे एजेंसी नीलसन ने किया है। इस ओपीनियन पोल में दिल्ली की 70 विधानसभाओं में से 35 विधानसभाओं के 6 हजार 396 वोटरों को शामिल किया गया।

मुख्यमंत्री पद के पहली पसंद कौन

Survey: AAP may win delhi assembly election

दिल्ली की जनता अब भी अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद के लिए पहली पसंद मानते हैं। हालांकि इस बाद भाजपा की सीएम पद की प्रत्याशी किरण बेदी ने केजरीवाल को जबर्दस्त टक्कर मिलने की उम्मीद है।

पोल में पूछे गए सवाल मुख्यमंत्री पद की पहली पसंद कौन है के जवाब में केजरीवाल को 48 फीसदी, किरण बेदी 42 फीसदी और अजय माकन को 7 फीसदी मत मिले।

जबकि यह पूछे जाने पर कि आज दिल्ली में सबसे लोकप्रिय नेता कौन है, तो 49 फीसदी लोगों का मानना है कि अब भी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे लोकप्रिय हैं। वहीं 43 फीसदी लोग अरविंद केजरीवाल को और  5 फीसदी लोग राहुल गांधी को सबसे लोकप्रिय नेता मानते हैं।

अन्ना हजारे को किसने धोखा दिया, बेदी ने या केजरीवाल ने?

Survey: AAP may win delhi assembly election

अन्ना हजारे ‌को किसने धोखा दिया
केजरीवाल ने 20 फीसदी
किरण बेदी ने 18 फीसदी
दोनों ने 23 फीसदी
किसी ने नहीं 26 फीसदी

क्या किरण बेदी बहस से भाग रही हैं
हां 42 फीसदी
नहीं 42 फीसदी
पता नहीं 16 फीसदी

क्या केजरीवाल के खिलाफ बेदी को चुनाव लड़ना चाहिए था
हां 41 फीसदी
नहीं 43 फीसदी
पता नहीं 16 फीसदी

मोदी के 9 महीने सरकार का प्रदर्शन कैसा है
बहुत अच्छा 25 फीसदी
अच्छा 33 फीसदी
औसत 27 फीसदी
खराब 4 फीसदी

पोल के कुछ अन्य महत्वपूर्ण सवाल

Survey: AAP may win delhi assembly election

मुस्लिम मतदाताओं में किसकी कितनी लोकप्रियता?
21 फीसदी मुस्लिम मोदी को तो 65 फीसदी अरविंद केजरीवाल को पसंद कर रहे हैं। किरन बेदी को 2 तो राहुल गांधी को 11 फीसदी मुस्लिम मतदाता पंसद कर रहे हैं।

किस दल के कैंपेन और वादे पर कितने लोगों को भरोसा?
आम आदमी पार्टी के कैंपेन और वादे पर 56 फीसदी लोगों को भरोसा है तो बीजेपी के वादे पर 52 फीसदी लोग भरोसा जता रहे हैं।

कितने लोग इस बार मतदान में हिस्सा लेंगे?
95 फीसदी लोगों ने मतदान करने को कहा. करीब पांच फिसदी लोग संशय में दिखे।

मुख्य मुद्दा?
18 फीसदी कीमतों में बढ़ोत्तरी को रोकने, 18 फीसदी भ्रष्टाचार पर अंकुश, 16 फीसदी कानून व्यवस्था दुरूस्त, 14 फीसदी बिजली का रेट कम करने, 7 फीसदी महिला सुरक्षा के नाम पर किसी दल को मत देना चाहते हैं।

किस उम्र के मतदाता किसके साथ?
18 से 23 के 58 फीसदी मतदाता आप के साथ तो 35 फीसदी बीजेपी और पांच फीसदी कांग्रेस के समर्थन में हैं।
24 से 35 के 50 फीसदी मतदाता आप के साथ तो 40 फीसदी बीजेपी और 7 फीसदी कांग्रेस के समर्थन में हैं।
36 से 45 के 47 फीसदी मतदाता आप के साथ तो 43 फीसदी बीजेपी और सात फीसदी कांग्रेस के समर्थन में हैं।
46 से 60 के 45 फीसदी मतदाता आप के साथ तो 43 फीसदी बीजेपी और 9 फीसदी कांग्रेस के समर्थन में हैं।
60 से अधिक उम्र के 41 फीसदी मतदाता आप के साथ तो 44 फीसदी बीजेपी और 12 फीसदी कांग्रेस के समर्थन में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed