फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Suresh Raina got passport number 786.

सुरेश रैना को मिला पासपोर्ट नंबर 786

Tue, 16 Feb 2016 01:50 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 16 Feb 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
Suresh Raina got passport number 786.
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार सुरेश रैना पासपोर्ट के लिए सोमवार को गाजियाबाद स्थित पासपोर्ट आफिस पहुंचे। इससे पहले साहिबाबाद स्थित पीएसके में उन्होंने पासपोर्ट आवेदन संबंधी औपचारिकताएं पूरी की थीं।
विज्ञापन


पासपोर्ट अधिकारी सीताराम यादव ने सुरेश रैना को नया पासपोर्ट सौंपा। रैना के नए पासपोर्ट के नंबर के आखिरी तीन अंक ‘786’ हैं। इसे वह अपने लिए लक्की मानते हैं।
विज्ञापन


सुरेश रैना गाजियाबाद के राजनगर में रहते हैं। पासपोर्ट अधिकारी के अनुसार रैना की पासपोर्ट बुकलेट भर गई थी। इसी के चलते उन्होंने पासपोर्ट नवीनीकरण के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएसके में सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शाम को उन्हें जेड-3591786  नंबर का पासपोर्ट जारी कर दिया गया। करीब एक घंटा पासपोर्ट आफिस में रुकने के बाद रैना वापस रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed