फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Suresh Raina can get married on April 3

3 अप्रैल को शादी कर सकते हैं सुरेश रैना

Sun, 15 Mar 2015 07:05 PM IST
Updated Sun, 15 Mar 2015 07:05 PM IST
विज्ञापन
Suresh Raina can get married on April 3

टीम इंडिया के सुपर हीरो और विश्व पटल पर गाजियाबाद का नाम रोशन करने वाले क्रिकेटर सुरेश रैना जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मूल रूप से मेरठ निवासी और विदेश में एक अग्रणी बैंक में वरिष्ठ पद पर तैनात प्रिया चौधरी उर्फ गुड्डन उनकी हमजोली बनेंगी।

विज्ञापन


इसके लिए गुपचुप तरीके से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शादी समारोह के लिए दिल्ली के एक  सात सितारा होटल को बुक किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम अखिलेश यादव समेत कई नामचीन हस्तियां समारोह में शिरकत कर सकती हैं।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुरेश रैना के होने वाले ससुर रिटायर्ड अध्यापक हैं। वह मूल रूप से मेरठ के रहने वाले हैं। प्रिया अपनी उच्च शिक्षा पूरी करने के बाद से ही नीदरलैंड के एक अग्रणी बैंक में वरिष्ठ पद पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

PM और CM बनेंगे शादी का हिस्सा

Suresh Raina can get married on April 3

दोनों ही परिवार एक-दूसरे को काफी समय से जानते हैं। पता चला है कि 29 मार्च को वर्ल्ड कप समाप्त होने और 8 अप्रैल से आईपीएल की शुरूआत होने के चलते शादी की तारीख 3 अप्रैल तय की गई है।

उधर सुरेश रैना के परिजनों ने इस मुद्दे पर फिलहाल मीडिया से दूरी बना ली है। सुरेश रैना के भाई नरेश रैना का कहना है कि शादी की बातें तो चल रही हैं, मगर शादी की तारीख अभी तय नहीं है। हालांकि उनका यह भी कहना है कि 3 अप्रैल को शादी हो सकती है।

सुरेश रैना के ही पारिवारिक मित्र और राजनगर एक्सटेंशन में वीवीआईपी ग्रुप के सीएमडी प्रवीन त्यागी ने इस बारे में सिर्फ इतना ही बताया कि 3 अप्रैल को होने वाली शादी की तैयारियों की जिम्मेदारी उन्होंने संभाल रखी है। शादी में सिर्फ 250 लोगों को ही बुलाया जाएगा। इसमें टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों के अलावा दोनों परिवार के क्लोज रिश्तेदार और मित्रों को ही बुलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed