फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   surendra koli taken to meerut for treatment

नौ मामलों में फांसी की सजा पा चुका सुरेंद्र कोली पहुंचा मेरठ, अब यहां होगा इलाज

Mon, 01 Jan 2018 10:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 01 Jan 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
surendra koli taken to meerut for treatment
surendra koli

निठारी कांड के नौ केसों में फांसी की सजा पा चुके अभियुक्त सुरेंद्र कोली को डासना जेल से शनिवार को इलाज के लिए मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कालेज में लाया गया। लेकिन न्यूरो फिजिशियन न होने के कारण बिना इलाज के ही कोली को वापस गाजियाबाद रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन


इससे पहले भी 20 दिसंबर को कोली को मेरठ ले जाया गया था। अभियुक्त सुरेंद्र कोली ने पिछली कई तारीखों पर विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी की अदालत में अर्जी देकर शिकायत की थी कि जेल अस्पताल में उसका उचित इलाज नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


उसने अदालत में कहा था कि उसके दोनों हाथों और छाती में दर्द रहता है। कोली की अर्जियां मिलने के बाद कोर्ट ने जेल अधीक्षक व जेल सीएमओ का आदेश दिया था कि जेल के नियमानुसार सुरेंद्र कोली का उचित इलाज कराए जाए, जिसके बाद 20 दिसंबर को उसे मेरठ के मेडिकल कालेज में ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

2006 में हाथ में हुआ था पैरेलाइसिस

surendra koli taken to meerut for treatment

मेरठ में विशेषज्ञ डॉक्टर ने कोली का इलाज किया है। शनिवार को फिर से कोली को मेडिकल कालेज अस्पताल लाया गया। कोली ने इस बार हाथ में दर्द की शिकायत की थी, कोली का कहना है कि अक्तूबर 2006 में उसके हाथ में पैरेलाइसिस हो गया था। लेकिन जेल प्रशासन उसका इलाज नहीं करा रहा है।

इसी के चलते उसे न्यूरो फिजिशियन से चेकअप कराने के लिए मेरठ लाया गया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल में न्यूरोफिजिशियन नहीं है, इसलिए कोली का चेकअप नहीं हो पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed