{"_id":"5c417f6cbdec22737a366c76","slug":"surajpur-wetland-fire-thousands-of-tree-burn","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरजपुर वेटलैंड में लगी आग, 10 एकड़ जमीन के हजारों पेड़ जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरजपुर वेटलैंड में लगी आग, 10 एकड़ जमीन के हजारों पेड़ जले
Fri, 18 Jan 2019 12:55 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 18 Jan 2019 12:55 PM IST
विज्ञापन
सूरजपुर वेटलैंड में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरजपुर वेटलैंड में लगी आग से हजारों की संख्या में पेड़ जल गए हैं। दस एकड़ से अधिक जमीन आग की चपेट में आई थी। वन विभाग ने सूरजपुर कोतवाली में मामला दर्ज कराया है और अपने स्तर पर भी जांच कर रही है। वहीं पर्यावरणविद् का आरोप है कि साजिश के तहत पेड़ों को जलाया गया है। आग लगने का मामला पुराना नहीं है।
विज्ञापन
सूरजपुर वेटलैंड 360 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है। इसमें 60 हेक्टेयर जमीन पर पानी है। बाकी पर जंगल है। यह अपनी खूबसूरती के लिए पहचाना जाता है, लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण खूबसूरती खत्म हो रही है। सूरजपुर वेटलैंड में आग लगने से जंगल का दस एकड़ क्षेत्र जलकर राख गया है। हजारों की संख्या में पेड़ जल गए है। इनमें खजूर, कीकर, पीपल आदि पेड़ शामिल थे।
विज्ञापन
वन विभाग आग लगने के मामले को एक माह पुराना बता रहा है, जबकि आसपास के लोग कुछ दिन पहले ही आग लगने की बात कर रहे है। वन विभाग के अफसरों का कहना है कि एक माह पहले वेटलैंड में आग लगी थी। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक वेटलैंड के पास एक गांव का शमशान है। अधिकारी शमशान के कारण जंगल में आग लगने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विभागीय लापरवाही से बर्बाद हो रहा है वेटलैंड
पर्यावरणविद् विक्रांत तोंगड़ का कहना है कि विभागीय लापरवाही के कारण सूरजपुर वेटलैंड बर्बाद हो रहा है। पहले रास्ता बनाने के लिए 32 पेड़ों को काट दिए गए थे। आसपास बिल्डर प्रोजेक्ट और कॉलोनी बसने से भूजल का दोहन बढ़ गया है। इससे वेटलैंड पर असर पड़ रहा है। अब आग से 10 एकड़ पर फैला जंगल जल गया है। उनका आरोप है कि वेटलैंड में हर साल आग लगती है। यह सोचने वाली बात है कि 10 एकड़ जमीन पर फैला जंगल जल गया, लेकिन विभाग को जानकारी तक नहीं लगी। वन विभाग में इसकी शिकायत की है। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो फिर आरटीआई से जवाब मांगा जाएगा। विक्रांत तोंगड़ का कहना है कि विभाग आग लगने की घटना को एक माह पुरानी बात रहा है, जबकि ऐसा नहीं है।
सूरजपुर वेटलैंड में आग लगने का मामला एक माह पूरा है। एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। विभागीय जांच भी चल रही है। - पीके श्रीवास्तव, डीएफओ, गौतमबुद्ध नगर