फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   supreme court self immolation trial up police reach delhi questions victim couple

सुप्रीम कोर्ट के बाहर आत्मदाह की कोशिश मामला: पीड़ित युवक-युवती के बयान लेने दिल्ली पहुंची यूपी पुलिस

Fri, 20 Aug 2021 06:42 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 20 Aug 2021 06:42 PM IST
सार

नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यूपी पुलिस सबसे पहले पीड़ितों के बयान लेने से सबसे पहले आरएमएल अस्पताल पहुंची, मगर पीड़ितों की हालत गंभीर होने के कारण किसी के बयान नहीं हो सके।

विज्ञापन
supreme court self immolation trial  up police reach delhi questions victim couple
सुप्रीम कोर्ट के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : एएनआई

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट के बाहर युवक-युवती द्वारा सुप्रीम कोर्ट के बाहर आत्मदाह की कोशिश करने के मामले में यूपी पुलिस की एक करीब 12 सदस्य टीम डीजीपी केयर सिंह की देखरेख में शुक्रवार को दिल्ली पहुंची। यूपी पुलिस युवक-युवती के बयान लेना चहाती थी। युवक-युवती दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। ऐसे में यूपी पुलिस बयान नहीं ले सकती। शुक्रवार देर शाम तक दोनों पीड़ितों की हालत बहुत भी गंभीर बनी हुई थी। 
विज्ञापन


नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यूपी पुलिस सबसे पहले पीड़ितों के बयान लेने से सबसे पहले आरएमएल अस्पताल पहुंची, मगर पीड़ितों की हालत गंभीर होने के कारण किसी के बयान नहीं हो सके। इसके बाद यूपी पुलिस तिलक मार्ग थाने पहुंची।
विज्ञापन


यहां पर जांच अधिकारी एसआई गोपाल से एमएलसी आदि कानूनी कागजात की  फोटोकॉपी ली। इसके बाद यूपी पुलिस सुप्रीम कोर्ट के बाहर मौके पर पहुंची। यहां पर यूपी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और वीडियोग्राफी करवाई। घटनास्थल के फोटो भी लिए गए। यूपी पुलिस घटनास्थल पर करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक रही। इसके बाद यूपी पुलिस वापस यूपी के लिए रवाना हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed