फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   supreme court issues summon to delhi traffic commissioner for not clearing traffic problems

दिल्ली में ट्रैफिक की परेशानियों को दूर न करने पर सुप्रीम कोर्ट ने भेजा कमिश्नर को समन

Sat, 21 Jul 2018 09:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 21 Jul 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
supreme court issues summon to delhi traffic commissioner for not clearing traffic problems

ट्रास्क फोर्स द्वारा राजधानी दिल्ली में अतिक्रमण हटाने और ट्रैफिक बोटलनेक को हटाने की सिफारिश की बावजूद उनका अनुपालन नहीं होने पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को अदालत में पेश होने केलिए कहा है।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति मदन बी लोकुर की अध्यक्षता वाली दो सदस्यीय पीठ ने कि हम दिल्ली की जनता के कारण पुलिस आयुक्त को समन कर रहे हैं। वास्तव में हम पुलिस आयुक्त से यह जानना चाहते हैं कि आखिर टास्क फोर्स की सिफारिशों पर क्यों नहीं अब तक अमल नहीं हो सका है।
विज्ञापन


पीठ ने दिल्ली सरकार द्वारा यातायात व्यवस्था दुरूस्त करने और अतिक्रमण हटाने केलिए कोई निर्धारित समय सीमा न बताए जाने पर भी कड़ी आपत्ति जताई। पीठ ने दिल्ली सरकार की ओर से पेश वकील वसीम ए कादरी से पूछा कि आखिर राजधानी में ट्रैफिक बोटलनेक को हटाने में दो वर्ष का समय क्यों लगेगा?
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाब में कादरी ने कहा कि अंडरपास, फुटओवर ब्रिज और फ्लाईओवर बनाने में वक्त लगेगा। इस पर पीठ ने कहा कि इसका मतलब राजधानीवासियों को और दो-तीन साल जूझना पड़ेगा। इस पर कादरी ने कहा कि दिल्ली सरकार अतिक्रमण को हटाने के लिए उचित कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि हर रोज सड़कों से अतिक्रमण हटाने का काम जारी है।

पीठ ने सवाल किया कि आखिर कितने लोगों ने सड़कों व फुटपाथों पर अतिक्रमण कर रखा है। पीठ ने कहा कि यह गंभीर मसला है। अतिक्रमण जल्द से जल्द हटाया जाना चाहिए क्योंकि इससे खतरनाक दुर्घटनाओं की आशंका बनी रही है।

इसकेबाद पीठ ने यातायात व्यवस्था पर दिल्ली यातायात पुलिस की फरवरी 2017 की रिपोर्ट का हवाला देते हुए पूछा कि आखिर इस पर अथॉरिटी द्वारा उचित कदम अब तक क्यों नहीं उठाए गए। पीठ ने कहा कि आप दिल्ली पुलिस आयुक्त को बुलाइए क्योंकि वे दिल्ली पुलिस के मुखिया है। इस पर कादरी ने पीठ से पुलिस आयुक्त को समन न करने का आग्रह किया।


जवाब में पीठ ने कहा कि दिल्ली में परेशानी यह है कि कोई भी यह जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। पीठ ने कादरी से कहा, %आप कह रहे हैं कि पुलिस आयुक्त इसकेलिए जिम्मेदार नहीं है। आप बताइए तो हमें किसे बुलाना चाहिए। हम दिल्ली के लोगों केहितों को देखते हुए पुलिस आयुक्त को बुलाना चाहते हैं।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed