फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Supreme Court has accused the UP government of missing records of serious crimes

SC ने गंभीर अपराधों के रिकॉर्ड गुम होने पर यूपी सरकार को लगाई फटकार

Tue, 18 Jul 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 18 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
Supreme Court has accused the UP government of missing records of serious crimes
सीएम योगी
हत्या सहित 74 गंभीर आपराधिक मामलों से जुड़े रिकॉर्ड गायब होने पर सख्त नाराजगी जताते हुए सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। राज्य सरकार की गंभीरता पर सवाल उठाते हुए शीर्ष अदालत ने साफ कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही इस मामले में सीबीआई को भी पक्षकार बनाया गया है। 
विज्ञापन


न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने रिकॉर्ड गायब होने को बेहद गंभीर बताया। पीठ ने पूछा कि आखिरी बार ये फाइलें किन-किन अधिकारियों के पास थीं। सरकार को एक-एक मामले का रिकॉर्ड बताने को कहा गया है। पीठ ने कहा कि दोषियों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। दोषी अधिकारी भले ही किसी भी पद पर क्यों न हाें उन्हें एक झटके में निलंबित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि ये रिकॉर्ड इलाहाबाद हाईकोर्ट में लंबित अपील के दौरान गायब हुए। रिकॉर्ड गुम होने का खुलासा तब हुआ, जब इनमें से एक मामले में बिना रिकॉर्ड के ही राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका दायर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी मामले 1981-91 के बीच के हैं
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पेश वकील ने पीठ से कहा कि ये सभी मामले 1981 से 1991 के बीच के हैं। उन्होंने कहा कि वह पीठ के समक्ष पूरा रिकॉर्ड पेश करेंगे। मामले की अगली सुनवाई 21 अगस्त को होगी। गौरतलब है कि हत्या व कातिलाना हमले समेत 74 आपराधिक मामलों के आरोपी निचली अदालत से बरी हो गए थे। इन फैसलों को राज्य सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। अपील लंबित रहने के दौरान ही सारे रिकॉर्ड गुम हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed