{"_id":"5b5f55084f1c1ba61f8b5fe3","slug":"supreme-court-asks-delhi-police-commissioner-to-give-timeline-to-remove-traffic-bottlenecks-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: ‘तारीख पर तारीख’ की तरह चल रही मीटिंग पर मीटिंग, पर हल नहीं निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: ‘तारीख पर तारीख’ की तरह चल रही मीटिंग पर मीटिंग, पर हल नहीं निकला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 30 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के थानों में ‘कबाड़’ की तरह पड़े वाहनों को हटाने के लिए दिल्ली पुलिस आयुक्त से चार हफ्ते में योजना बनाने को कहा है। साथ ही शीर्ष अदालत ने आयुक्त से राजधानी में ट्रैफिक समस्या के समाधान की समय सीमा भी बताने को कहा।
न्यायमूर्ति मदन बी लोकुर की अध्यक्षता वाली पीठ ने सोमवार को अदालत में पेश पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक से पूछा कि ट्रैफिक जाम और सड़कों से अतिक्रमण कब तक हटाए जाएंगे।
पीठ ने कहा कि बैठक पर बैठक हो रही है, लेकिन कुछ नहीं हो रहा है। सुनवाई के दौरान पेश लोक निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर ने कहा कि 54 बैठकें हो चुकी हैं। इस पर पीठ ने कहा कि क्या बैठकें ही होंगी। कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है।
विज्ञापन
पीठ ने कहा कि जिस तरह एक फिल्म में ‘तारीख पर तारीख’ डायलॉग था, उसी तरह इस मामले में मीटिंग पर मीटिंग चल रही है। पीठ ने पुलिस आयुक्त से पूछा कि स्पेशल टास्क फोर्स ने दो वर्ष पहले यातायात अवरुद्ध होने वाले 77 जगहों की पहचान की थी, लेकिन अब तक इन्हें दूर क्यों नहीं किया गया है।

पीठ ने कहा कि निजामुद्दीन थाने के सामने जब्त वाहन कबाड़ की तरह पड़े हुए हैं। कुछ ऐसा ही हाल अन्य थानों में भी है। पीठ ने पुलिस आयुक्त से पूछा कि आखिर इन्हें क्यों नहीं हटाया जा रहा है। इससे गंदगी फैल रही है। मच्छर पैदा हो रहे हैं।
साथ ही यातायात भी प्रभावित होता है। सुनवाई के दौरान पीठ ने कहा कि मिंटो रोड पर बस पानी में डूबने की खबरें छप रही हैं। पीठ ने कहा कि एक ओर जहां भारतीय अर्थव्यवस्था दिनोंदिन प्रगति कर रही है। ऐसे में दिल्ली जैसे शहर का यह हाल है।