फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Supertech dispute: buyers formed committee

सुपरटेकः बनी बायर्स कमेटी, जाएगी सुप्रीम कोर्ट

Tue, 15 Apr 2014 01:08 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 15 Apr 2014 01:08 PM IST
विज्ञापन
Supertech dispute: buyers formed committee

नोएडा के सेक्टर-93ए स्थित सुपरटेक एमरॉल्ड कोर्ट के ट्विन टावरों के फ्लैट खरीदारों ने एक कमेटी का गठन किया है।

विज्ञापन


यह कमेटी सभी कानूनी पहलुओं का अध्ययन कर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेगी। कमेटी के सदस्य केके मित्तल के मुताबिक बिल्डर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए भी विचार-विमर्श चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक एपेक्स और सियान टावर के फ्लैट खरीदारों की ओर से बनी कमेटी में सुप्रीम कोर्ट के वकील भी शामिल हैं। कमेटी सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने के लिए प्रारूप तैयार कर रही है।
विज्ञापन


अब तक इस मामले में फ्लैट बायर्स पक्षकार नहीं हैं, इसलिए सबसे पहले पक्षकार बनने की याचिका दायर होगी। हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ मजबूती से पक्ष रखने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खरीदारों ने सुपरटेक बवाल पर किया नया खुलासा

वहीं, सुपरटेक के सीएमडी आरके अरोड़ा की तरफ से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि सात से दस दिन के भीतर हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दी जाएगी। बिल्डर की ओर से कानूनी विशेषज्ञों की टीम हाईकोर्ट के आदेश के हिसाब से प्रारूप तैयार कर रही है।


इस बारे में जानकारी देने के लिए सुपरटेक ने मंगलवार को प्रेसवार्ता भी बुलाई है। दूसरी ओर एमरॉल्ड कोर्ट के आरडब्ल्यूए ने बायर्स को सुझाव दिया है कि हाईकोर्ट के आदेश को मानते हुए 14 फीसदी ब्याज सहित भुगतान वापस लेना ज्यादा बेहतर होगा।

उनका तर्क है कि सुविधाओं में कमी के चलते यहां रहने पर भविष्य में काफी समस्याओं से जूझना पड़ेगा। यहां के निवासी आरपी टंडन का कहना है कि एक प्लॉट पर एक ही आरडब्ल्यूए पंजीकृत हो सकती है।

ऐसे में अगर फ्लैट मिल भी जाता है तो उसके बाद भी तमाम परेशानी झेलनी पड़ेगी। उधर, नेफोमा ने भी बायर्स का पूरा साथ देने की बात दोहराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed