फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sunped : i dont want compensation, Give me my baby back

सुनपेड़: साहब मुआवजा नहीं, मेरे बच्चे वापस दे दो

Sat, 24 Oct 2015 01:55 PM IST
Updated Sat, 24 Oct 2015 01:55 PM IST
विज्ञापन
sunped : i dont want compensation, Give me my baby back

‘साहब, दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। हमें तो कोई मुआवजा राशि नहीं चाहिए। मुझे मेरे बच्चे वापस दे दो। हम अपना शरीर बेचकर उतने पैसे दे देंगे।

विज्ञापन


गांव में रहना छोड़ दूंगा। बस मेरे बच्चों को वापस ला दो’। ये कहना है अग्निकांड में घायल पीड़ित जितेंद्र का। वह मीडिया से बार-बार अपने बच्चों को वापस लाने की मांग कर रहा है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की शाम जितेंद्र को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पहले उसके घर में मीडिया और नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। जब जितेंद्र से सवाल किया गया कि सरकार की दी हुई मुआवजा राशि स्वीकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन लोगों ने मेरा वंश खत्म कर दिया

sunped : i dont want compensation, Give me my baby back

एक मिनट की चुप्पी के बाद उसने कहा कि हमें कोई मुआवजा राशि नहीं चाहिए। मुझे मेरे बच्चे दे दो और हम उतना पैसा दे देंगे। उन्होंने कहा कि दबंगों ने पूरे वंश को खत्म करने की चेतावनी दी थी।


उन लोगों ने मेरा वंश खत्म कर दिया। अब मैं गांव में नहीं रहना चाहता। हम गांव छोड़ कर चले जाएंगे। स्थानीय प्रशासन पर अब हमें विश्वास नहीं है।

मां की कोख हो गई सूनी जितेंद्र और रेखा की शादी पांच साल पहले ही पलवल जिले के हसनपुर के गांव बेलाबाता में हुई थी। तीन सगे भाइयों में जितेंद्र सबसे बड़ा है।

अभागी मां ने नहीं सोचा था उसकी कोख सूनी हो जाएगी

sunped : i dont want compensation, Give me my baby back

जितेंद्र के चचेरे भाई हुकुमचंद ने बताया कि इसके दोनों छोटे भाई पवन और सतेंद्र तिहरे हत्याकांड में जेल में हैं। अभागी मां रेखा ने सपने में भी नहीं सोचा था कि शादी के पांच साल में ही उसकी कोख सूनी हो जाएगी।


लेकिन शायद कुदरत को यही मंजूर था। परिजनों के मुताबिक, अग्निकांड की शिकार हुई रेखा को सफदरजंग अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है।

अभी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों के मुताबिक डॉक्टर किसी को मिलने नहीं दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed