{"_id":"66a377af14a55d513201bab3","slug":"sunita-kejriwal-will-campaign-in-haryana-on-27-and-28-july-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में झाडू़ चलाने की फिराक में 'आप': सुनीता केजरीवाल संभालेंगी मोर्चा, दो दिन करेंगी चुनाव प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में झाडू़ चलाने की फिराक में 'आप': सुनीता केजरीवाल संभालेंगी मोर्चा, दो दिन करेंगी चुनाव प्रचार
Fri, 26 Jul 2024 03:47 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 26 Jul 2024 03:47 PM IST
सार
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल दो दिन हरियाणा दौरे पर रहेंगी। सुनीता केजरीवाल 27 और 28 जुलाई को हरियाणा में चुनाव प्रचार करेंगी।
विज्ञापन
सुनीता केजरीवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल वाला चुनावी मोर्चा संभाल लिया है। इस बार हरियाणा पर आम आदमी पार्टी की नजर है। सुनीता केजरीवाल हरियाणा में चुनाव प्रचार करेंगी। सुनीता केजरीवाल दो दिन यानी 27 और 28 जुलाई को अंबाला, रोहतक और भिवानी में चुनाव प्रचार करेंगी।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने हरियाणा के लिए चुनाव प्रचार अभियान का एलान कर दिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अलावा पंजाब के सीएम भगवंत मान और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल हरियाणा में प्रचार का जिम्मा संभालेंगी। आप के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि आम आदमी पार्टी अगले 15 दिनों में 45 बड़ी रैलियां करने जा रही है। आम आदमी पार्टी 15 दिनों हर दो विधानसभा में एक चुनावी रैली करेगी।
विज्ञापन
27 जुलाई को सुनीता केजरीवाल साढौर विधानसभा में रैली को संबोधित करेंगी। 28 जुलाई को गढी सांपला किलोई और भिवानी में सुनीता केजरीवाल की विशाल रैलियां होंगी। पानीपत ग्रामीण, आदमपुर और फतेहाबाद में 28 और 29 जुलाई को सांसद संजय सिंह तीन बड़ी रैलियों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन