फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sunita Kejriwal did road show in West Delhi

AAP Road Show: सुनीता केजरीवाल ने निकाला दूसरा रोड शो, महाबल मिश्रा के समर्थन में वोट करने की अपील की

Sun, 28 Apr 2024 07:20 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 28 Apr 2024 07:20 PM IST
सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने पश्चिमी दिल्ली में एक रोड शो किया। उन्होंने दिल्ली के लोगों से तानाशाही के खिलाफ वोट करने की अपील की है।

विज्ञापन
Sunita Kejriwal did road show in West Delhi
सुनीता केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने रविवार को पश्चिमी दिल्ली में रोड शो किया। इसमें पार्टी प्रत्याशी महाबल मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान सुनीता ने कहा कि केजरीवाल शेर हैं, उन्हें कोई झुका और तोड़ नहीं सकता। उन्होंने पूछा कि क्या केजरीवाल ने आपको एक हजार रुपए देने का एलान कर कोई गुनाह किया है, अगर नहीं तो वोट से अपना जवाब जरूर देना। 

विज्ञापन


भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि केजरीवाल को एक महीने से जेल में डाल रखा है। अभी तक किसी कोर्ट ने उन्हें दोषी नहीं माना है। ये लोग कह रहे हैं कि जांच चल रही है। अगर यह जांच 10 साल चलेगी तो ये लोग केजरीवाल को 10 साल तक जेल में रखेंगे। वे 22 साल से शुगर से पीड़ित हैं और 12 साल से 50 यूनिट रोजाना इंसुलिन ले रहे हैं। जेल में उनकी इंसुलिन बंद कर दी। 
विज्ञापन


इससे शुगर लेवल 300 के ऊपर पहुंच गया। केजरीवाल को इंसुलिन दिलाने के लिए हमें कोर्ट में जाना पड़ा। दिल्ली की जनता केजरीवाल से बहुत प्यार करती है। केजरीवाल ने दिल्लीवालों के बच्चों के लिए स्कूल बनवाए। मोहल्ला क्लीनिक और अस्पताल बनवाए। वहीं, प्रत्याशी महाबल मिश्रा ने कहा कि भाजपा ने गलत तरीके से केजरीवाल को जेल में डाल दिया है, ताकि वे प्रचार नहीं कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोड शो में कुछ समर्थकों ने सुनीता केजरीवाल को गदा भी भेंट की। इस दौरान गदा लेकर पहुंची एक महिला आकर्षण का केंद्र रही। महिला हाथ में गदा उठाए कार के बोनट पर सवार होकर सुनीता का स्वागत करती दिखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed