फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sunday most hottest day record in last five years in delhi

गर्मी का सितम जारी: बीते पांच सालों में सबसे गर्म रहा रविवार, जानें अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम का हाल

Sun, 03 Apr 2022 09:42 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 03 Apr 2022 09:42 PM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक, लगातार गर्म हवाओं की वजह से जम्मू से लेकर पश्चिमी राजस्थान लू की चपेट में है। हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में लू चल रही है। वहीं, पूर्वी मध्यप्रदेश भी लू की चपेट में है।

विज्ञापन
sunday most hottest day record in last five years in delhi
गर्मी में राहत देने के लिए हाथियों को पानी से नहलाया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में गर्मी का सितम जारी है। इस कड़ी में बीते 24 घंटे में दिनभर सूरज के तेवर कड़े रहे और रविवार का दिन पांच सालों में सबसे गर्म रिकॉर्ड हुआ। इस दिन अधिकतम तापमान सामान्य से छह अधिक 39.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले 2017 में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में तेज रफ्तार से हवाएं चलने के साथ पारे में अधिक वृद्धि होने की संभावना नहीं है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, लगातार गर्म हवाओं की वजह से जम्मू से लेकर पश्चिमी राजस्थान लू की चपेट में है। हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में लू चल रही है। वहीं, पूर्वी मध्यप्रदेश भी लू की चपेट में है। विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक राजेंद्र जेनामणि के मुताबिक, लगातार गर्मी के प्रकोप के बीच दिल्ली, फरीदाबाद और गुरुग्राम में गंभीर स्तर की लू दर्ज की गई है। इन इलाकों में अलग-अलग मानक केंद्रों पर पारा 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है, जो कि सामान्य से छह से नौ डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 19.3 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 14 से 69 फीसदी रहा। दिल्ली का रिज इलाका 41.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। इसके अलावा पालम में 40.2, लोधी रोड में 40.6 , गुरुग्राम में 42.3 व नोएडा में 40.6 डिग्री सेल्यिस अधिकतम पारा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहेगा। 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। लू चलने की संभावना नहीं है। इसके अगले दिन भी लू से राहत जारी रहेगी, लेकिन बुधवार से लगातार चार दिनों तक लू चलने की संभावना है। सप्ताह के अंत तक अधिकतम पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। 


गौरतलब है कि इस बार का मार्च 122 सालों में सबसे गर्म रहा है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के अभाव व गर्म हवाओं के कारण इसका औसत अधिकतम और न्यूनतम तापमान अधिक दर्ज किया गया है। उधर, दिल्ली-एनसीआर की हवा खराब श्रेणी में रही। दिल्ली का एक्यूआइ 245, फरीदाबाद 230, गाजियाबाद 253, ग्रेटर नोएडा 249, गुरुग्राम 220 व नोएडा का 247 एक्यूआइ रहा। 

अधिकतम तापमान- 39 डिग्री सेल्सियस 
न्यूनतम तापमान- 20 डिग्री सेल्सियस 
सूर्यास्त का समय: 6:41 बजे
सूर्योदय का समय: 6:07 बजे
-दिनभर मौसम साफ रहेगा। 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। तेज धूप खिलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed