दिल्ली में गर्मी ने लिया ब्रेक, दो दिन बाद आसमान से फिर बरसेगी आग
-दिल्ली-एनसीआर का अधिकतम तापमान 37-38 डिग्री के बीच रहा
- दिल्ली-एनसीआर का अधिकतम तापमान 37-38 डिग्री के बीच रहा
- अप्रैल के अंत तक पारा फिर 41-42 डिग्री तक पहुंचेगा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली, 24 अप्रैल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को तापमान ने राहत दी है। अधिकतम तापमान 37-38 डिग्री के बीच रहा जो सामान्य तापमान है। रात का तापमान अभी भी सामान्य से ऊपर बना हुआ है। अगले दो दिन कुछ-कुछ ऐसा ही मौसम रहेगा लेकिन गर्मी से यह राहत लंबे समय तक नहीं रहेगी।
अप्रैल महीने में दो-तीन दिन में तापमान 41-42 डिग्री के बीच पहुंच जाएगा। न्यूनतम तापमान 26-28 अप्रैल के बीच थोड़ा नीचे रहेगा और फिर उसमें भी वृद्धि होगी। दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से सामान्य के ऊपर चल रहा अधिकतम तापमान करीब दो हफ्ते बाद सामान्य रहा है।
इससे पहले 7 अप्रैल को पारा सामान्य 34.4 डिग्री और फिर लगातार दो दिन सामान्य से नीचे रहा था। उसके बाद से पारा सामान्य से ऊपर चल रहा था। सोमवार को गुडग़ांव में 37.8 डिग्री और नोएडा में 37.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान उत्तराखंड में कुछ जगह, हिमाचल प्रदेश में कहीं-कहीं सामान्य से 3 डिग्री तक ऊपर दर्ज होने को छोड़ दें तो पूरे उत्तर पश्चिम भारत में ज्यादातर जगह सामान्य या सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।
दिल्ली 24 अप्रैल का मौसम
जम्मू-कश्मीर में कई जगह और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं सामान्य से तीन डिग्री तक अधिकतम तापमान नीचे दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी हिमाचल प्रदेश व पूर्वी यूपी में कुछ जगह और जम्मू-कश्मीर व पंजाब में कहीं-कहीं सामान्य से 3 डिग्री तक नीचे दर्ज किया गया।
वैज्ञानिकों का कहना है कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट बारिश या गरज के साथ झक्कड़ और राजस्थान में धूलभरी आंधी को छोड़ दें तो उत्तर पश्चिम भारत में मौसम साफ रहेगा।
अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री
न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री
25 अप्रैल को सूर्यास्त 6.53 बजे
26 अप्रैल को सूर्योदय 5.45 बजे