सुमन हत्याकांड: रेप के बाद प्रेमी ने ही की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिहानी गेट पुलिस ने सुमन हत्याकांड का खुलासा कर हत्यारोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी अंकुर भागा हुआ है। पुलिस का दावा है कि हत्या अवैध संबंधों के कारण की गई थी।
सुमन के अंकुर से संबंध थे, वह उससे प्रॉपर्टी में हिस्सा मांग रही थी। सुमन के मोबाइल पर की गई आखिरी फोन कॉल से पुलिस हत्यारोपियों तक पहुंची।
एसएचओ अशोक सिसौदिया ने बताया कि सुमन सिहानी क्षेत्र की रहने वाली थी। एक नवंबर को सुमन के पति ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सात नवंबर को निवाड़ी क्षेत्र के कुम्हैड़ा गांव में कुएं में सुमन का शव मिला था।
शिनाख्त 8 नवंबर को हुई और 9 को सुमन के पति ने तीन लोगों पर हत्या करने का शक जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में तीनों निर्दोष निकले थे। एसएचओ ने बताया कि हत्या अंकु र यादव उर्फ कलुआ और राहुल निवासीगण गढ़ी थाना निवाड़ी ने की थी।
चोरी का सिम का किया प्रयोग
31 अक्तूबर को अंकुर ने सुमन को कॉल कर मेरठ रोड पर एक कालेज के पास मिलने के लिए शाम छह बजे बुलाया था। वहां से अंकुर उसे बाइक पर बैठाकर गांव ले गया।
फिर उसने राहुल के साथ मिलकर सिर पर ईंटों से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। राहुल को पुलिस ने बृहस्पतिवार को पुराने बस अड्डे से गिरफ्तार किया।
राहुल ने बताया कि अंकुर ने गढ़ी के ही एक युवक का मोबाइल चोरी कर चोरी के सिम से ही कॉल कर सुमन को मिलने के लिए बुलाया था।
पुलिस ने सिम की आईडी के आधार पर जब युवक के घर दबिश दी तो पता चला उसका मोबाइल चोरी हो गया था। यह खबर आरोपियों को पता चली तो वे भाग गए। पुलिस ने राहुल को दबोचा तो खुलासा हो गया।