फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sukesh called Jacqueline's allegations wrong

Delhi: व्हाट्सएप चैट के जैकलीन के आरोपों को सुकेश ने बताया गलत, कहा- प्यार को लीगल तरीके से पहुंचाया

Wed, 27 Dec 2023 01:44 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 27 Dec 2023 01:44 PM IST
सार

जैकलीन ने आरोप लगाया था कि जेल में बंद सुकेश ने उन्हें एक के बाद एक कई वाट्सएप मैसेज भेजे, जब जैकलीन ने मैसेज का जवाब नहीं दिया तो सुकेश ने जैकलीन को ऑडियो मैसेज भी भेजे। जैकलीन ने दिल्ली पुलिस को इसे लेकर शिकायत दी। साथ ही एक्ट्रेस ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। 

विज्ञापन
Sukesh called Jacqueline's allegations wrong
सुकेश चंद्रशेखर-जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी महाठक सुकेश चंद्रशेखर ने दावा किया है उसने बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडेज जेल के अंदर से कोई भी व्हाट्सऐप मैसेज या वॉयस नोट जैकलीन को नहीं भेजा है। सुकेश ने एक चिट्ठी में कहा है कि उसने अपने प्यार और इमोशन्स को लीगल तरीके से जैकलीन तक पहुंचाया है। 

विज्ञापन


सुकेश का कहना है कि उसके और जैकलीन के बीच लीक हुए व्हाट्सएप चैट फर्जी हैं। सुकेश का आरोप है कि जैकलीन चैट को सनसनीखेज बनाने की कोशिश कर रही हैं। ठग ने दावा किया कि उसने कोई भी मैसेज या वॉयस चैट जेल से नहीं भेजे। सुकेश ने कहा कि अगर उसे एक्ट्रेस के लिए अपने प्यार का इजहार करना होगा तो वह इसे कानूनी तरीकों से करेगा, न कि अवैध तरीकों से। इससे पहले, जैकलीन फर्नांडिस ने अदालत से गुहार लगाई थी कि सुकेश द्वारा भेजे गए मैसेज मीडिया द्वारा दिखाए जाने से उसके लिए संकट की स्थिति पैदा हो सकती है।
विज्ञापन


जैकलीन ने आरोप लगाया था कि जेल में बंद सुकेश ने उन्हें एक के बाद एक कई वाट्सएप मैसेज भेजे, जब जैकलीन ने मैसेज का जवाब नहीं दिया तो सुकेश ने जैकलीन को ऑडियो मैसेज भी भेजे। जैकलीन ने दिल्ली पुलिस को इसे लेकर शिकायत दी है। जैकलीन ने अपनी शिकायत में कहा है कि सुकेश उन्हें धमका रहा है। प्रताड़ित कर रहा है। इसके साथ ही जैकलीन ने कोर्ट में सुकेश के खिलाफ याचिका भी दायर की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज द्वारा कोर्ट में लगाई अर्जी का ठग सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली की अदालत में याचिका दाखिल कर विरोध किया है। जैकलीन ने अर्जी में सुकेश पर चिट्ठी लिखकर परेशान करने का आरोप लगाया था।


जानकारी के मुताबिक, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में अर्जी दी है। अर्जी में जैकलीन की याचिका का विरोध किया है। सुकेश ने कोर्ट के स्पेशल जज को यह अर्जी दी है। जिसमें सुकेश ने कहा है कि  जैकलीन की याचिका के साथ ही उसकी अर्जी पर भी सुनवाई हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed