फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Suicide note found in suicide case of a woman in Jaitpur Delhi and truth came out

महिला ने एक पन्ने में बयां किया दर्द: वो आठ साल से कर रहा था दुष्कर्म, 14 बार कराया गर्भपात, मोबाइल में बर्बरता के सबूत

Wed, 13 Jul 2022 10:40 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 13 Jul 2022 10:40 PM IST
सार

जैतपुर में महिला की खुदकुशी मामले में नया मोड़ आ गया है। वह पिछले नौ साल से पति से अलग रह रही थी। उसने छह जुलाई को खदुकुशी कर ली थी। उसकी दो बेटियां हैं। महिला ने खुदकुशी करने से पहले अपनी दोनों बेटियों का हॉस्टल में दाखिला करा दिया था। शव के पोस्टमार्टम के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। जिसने सबके सामने सच्चाई ला कर रख दी है।

विज्ञापन
Suicide note found in suicide case of a woman in Jaitpur Delhi and truth came out
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के जैतपुर इलाके में महिला ने आठ वर्ष से दुष्कर्म कर रहे आरोपी से पेरशान होकर खुदकुशी की थी। इस दौरान आरोपी ने महिला पर दबाव डाल कर उसका 14 बार गर्भपात कराया था। इसके बावजूद महिला पर ढाए जा रहे जुल्मों में कोई कमी नहीं आई। इस सबसे पेरशान होकर महिला ने खुदकुशी कर ली थी। शुरुआत में पुलिस इसे खुदकुशी मान रही थी, लेकिन पोस्टमार्टम के दौरान महिला के कपड़ों से मिले एक सुसाइड नोट ने सबके सामने सच्चाई ला कर रख दी है। आखिरकार जांच के बाद जैतपुर पुलिस ने मंगलवार को दुष्कर्म व आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस के अधिकारियों ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।

विज्ञापन

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार 33 वर्षीय पीड़िता जैतपुर इलाके में रहती थी। वह पिछले नौ साल से पति से अलग रह रही थी। उसने छह जुलाई को खदुकुशी कर ली थी। उसकी दो बेटियां हैं। महिला ने खुदकुशी करने से पहले अपनी दोनों बेटियों का हॉस्टल में दाखिला करा दिया था। पुलिस ने महिला को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शुरुआती जांच में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। पुलिस शुरू में इसे खुदकुशी का मामला मान रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के दौरान महिला के कपड़ों से बरामद हुआ सुसाइड नोट
पुलिस अधिकारियों के अनुसार सात मई को जब महिला का पोस्टमार्टम हुआ तो उस समय महिला के कपड़ों से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। महिला ने अपनी खुदकुशी के लिए बिहार निवासी गौतम को जिम्मेदार ठहराया। आरोपी गौतम नोएडा स्थित एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करता है।

विज्ञापन

सुसाइड नोट में लिखी ये बात
पीड़िता ने खुदकुशी करने से पहले सुसाइड नोट में लिखा है कि आरोपी उसके साथ बीते आठ वर्ष से दुष्कर्म कर रहा था। इस दौरान वह गर्भवती भी हुई, लेकिन आरोपी ने दबाव डालकर उसका 14 बार गर्भपात कराया। महिला ने सुसाइड नोट में ये भी कहा है कि उसके मोबाइल की जांच की जाए। उसने आरोपी के खिलाफ सबूत जुटा कर रखे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed