{"_id":"5f3a3f1d8ebc3e3cea202760","slug":"sudeeksha-bhati-death-case-cctv-footages-show-sudeeksha-death-was-ahead-of-her-by-one-minute","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर-मेरठ हाईवे टोल पर आज से देना होगा टोल टैक्स, जानिए किस वाहन को देना होगा कितना शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर-मेरठ हाईवे टोल पर आज से देना होगा टोल टैक्स, जानिए किस वाहन को देना होगा कितना शुल्क
Mon, 17 Aug 2020 01:56 PM IST
पूजा त्रिपाठी
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 17 Aug 2020 01:56 PM IST
सार
- कुराना में स्थापित किया गया है टोल प्लाजा, हल्के दुपहिया वाहनों को एक साइड से देने होंगे 85 रुपये
- अब जिले से बाहर जाने वाले वाहन चालकों को करनी होगी जेब ढीली, तीनों ओर टोल हुए चालू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
चौपहिया वाहन से शहर से बाहर जाने वाले जिले के लोगों को अब जेब ढीली करनी पड़ेगी। बुलंदशहर हापुड़ हाईवे - 235 पर कुराना के पास टोल प्लाजा का रविवार को ट्रायल हुआ। सोमवार से इस टोल प्लाजा पर वसूली शुरू हो जाएगी। इस टोल पर छोटे हल्के वाहनों को एक ओर से 85 रुपये का शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
मेरठ बुलंदशहर हाईवे -235 अब पूरी तरह बनकर पूरा हो चुका है। इसके साथ ही इस हाईवे पर गुलावठी व कुराना के पास स्थापित टोल प्लाजा भी बनकर तैयार हो गया है। एनएचएआई के अधिकारियों के अनुसार रविवार को टोल के लिए ट्रायल किया गया। जबकि सोमवार से इस पर वसूली शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
बड़ी बात है कि अब हापुड़ शहर से गढ़, गाजियाबाद और बुलंदशहर तीनों ओर जाने पर चौपहिया वाहन चालकों को टोल टैक्स देना होगा। कुराना टोल पर वाहन चालकों को 85 से लेकर 560 रुपये तक टोल चुकाना पड़ेगा। हल्के वाहन जैसे निजी कार चालक को एक ओर से 85 रुपये चुकाने होंगे।
विज्ञापन
देखें शुल्क की पूरी सूची
टोल का शुल्क प्रतिदिन, एक तरफ, दोनों तरफ, मासिक और स्थानीय स्तर पर लिया जाएगा। टोल प्लाजा पर बीस किलोमीटर निजी क्षेत्र के वाहन चालकों को 275 रुपये मासिक शुल्क पर आने जाने की सुविधा दी जाएगी। जबकि लोकल वाहनों को प्रतिदिन एक साइड से 45 रुपये शुल्क देना होगा। ऐसे में हापुड़ के रहने वाले लोग इस सुविधा के दायरे में आ सकेंगे।
एनएचएआई के प्राजेक्ट मैनेजर दिनेश चतुर्वेदी ने बताया कि हाईवे का निर्माण पूरा हो चुका है। ऐसे में सोमवार से गुलावठी के पास टोल प्लाजा शुरू हो जाएगा। यहां से गुजरने वाले वाहन अब बिना टोल के नहीं गुजर सकेंगे।
इस प्रकार होगी शुल्क की वसूली-
वाहन एक साइड दोनों साइड मासिक पास
हल्के निजी 85 130 2890
हल्के वाणिज्यिक 140 210 4670
बस, ट्रक 295 440 9780
बड़े वाणिज्यिक 320 480 10670
भारी वाहन 460 690 15340
अत्यधिक भारी 560 840 18670
एनएचएआई के प्राजेक्ट मैनेजर दिनेश चतुर्वेदी ने बताया कि हाईवे का निर्माण पूरा हो चुका है। ऐसे में सोमवार से गुलावठी के पास टोल प्लाजा शुरू हो जाएगा। यहां से गुजरने वाले वाहन अब बिना टोल के नहीं गुजर सकेंगे।
इस प्रकार होगी शुल्क की वसूली-
वाहन एक साइड दोनों साइड मासिक पास
हल्के निजी 85 130 2890
हल्के वाणिज्यिक 140 210 4670
बस, ट्रक 295 440 9780
बड़े वाणिज्यिक 320 480 10670
भारी वाहन 460 690 15340
अत्यधिक भारी 560 840 18670