प्रेम विवाह कर ससुराल लौटी युवती हुई गायब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासना कोतवाली क्षेत्र के नटो की मडैया गांव में एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली युवती से प्रेम विवाह कर लिया। छह माह तक दोनों घर से दूर रहे।
दंपति के वापस लौटने के तीन दिन बाद ही युवती गायब हो गई। लड़की के परिजनों ने युवक पर युवती की हत्या करने का आरोप लगाया है।
जानकारी के मुताबिक, नटो की मडैया में दो परिवार आसपास रहते हैं। एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली युवती से करीब छह माह पहले कोर्ट मैरिज की और उसके साथ कहीं चला गया।
तीन दिन बाद गायब हो गई युवती
कुछ दिन पहले दोनों वापस आए तो युवती अपने घर नहीं गई। तीन बाद युवती अचानक गायब हो गई तो मायके वालों को इसके बारे में जानकारी मिली।
पीड़ित परिवार ने कासना कोतवाली में लड़की की गुमशुदगी का आरोप लगाते हुए उसके पति द्वारा हत्या की आशंका जताई है। सीओ हरेंद्र सिंह ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है। युवती की तलाश के लिए दो टीम लगाई हैं।
कासना कोतवाली क्षेत्र की एनएसजी सोसायटी में रहने वाला कक्षा 10 का छात्र फ्रांसिस कुल्लू (झारखंड निवासी) रहस्यमय हालात में गायब हो गया।
वह अपने भाई के पास रहता था और 18 अप्रैल को घर से बाजार के लिए कहकर गया था। पीड़ित के भाई राजेश ने कासना कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी है।