फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sudden fire in cylinder took the life of a man in ballabhgarh.

अचानक सिलेंडर में लगी आग ने ले ली एक की जान

Mon, 12 Jan 2015 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 12 Jan 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
sudden fire in cylinder took the life of a man in ballabhgarh.

फरीदाबाद में बल्लभगढ़ के बाटा पुल के पास रामनगर में रविवार देर रात एक दुकान में अचानक आग लग गई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बीके अस्पताल में भेज दिया। पुलिस और फायर बिग्रेड ने मौके पर आग को बुझाया।

विज्ञापन


रामनगर में एक खोखे में 42 वर्षीय सतीश चाय और कपड़े की दुकान चलाता था। वह उसमें रहता भी था। आसपास के लोगों ने बताया रविवार को रात करीब 9:15 बजे तक उसने दुकान चलाई। इसके बाद वह सो गया।
विज्ञापन


देर रात अचानक उसके सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरी दुकान में फैलनी शुरू हो गई। थोड़ी ही देर में आग ने आसपास की दो अन्य दुकानों को भी चपेट में ले लिया। घटना में सतीश घिर गया और झुलस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना का पता चलते ही आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई। आग को बुझाने के बाद सतीश को जब तक बाहर निकाला गया, तब तक वह बुरी तरह झुलस चुका था।


उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सेक्टर-11 पुलिस चौकी के प्रभारी प्रदीप मोर ने बताया कि मृतक का यहां कोई नहीं है। आसपास के लोगों से पता चला है कि उसका एक रिश्तेदार दिल्ली में रहता है। उसे घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed