{"_id":"5adae3814f1c1be2798b563c","slug":"sub-station-operator-shot-by-two-young-man-in-dadri-of-gautam-buddha-nagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिजली सप्लाई शुरू नहीं की तो बाइक सवार युवकों ने सब स्टेशन ऑपरेटर को उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली सप्लाई शुरू नहीं की तो बाइक सवार युवकों ने सब स्टेशन ऑपरेटर को उतारा मौत के घाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sat, 21 Apr 2018 04:29 PM IST
विज्ञापन
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली सप्लाई शुरू नहीं करने को लेकर हुए विवाद में दो युवकों ने सब स्टेशन ऑपरेटर को गोली मार दी। गांव धूममानिकपुर स्थित बिजली सबस्टेशन पर तैनात एसएसओ सतबीर तोमर को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक सतबीर की छाती और पेट में तीन गोलियां मारी गई थीं।
विज्ञापन
घटना उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले की है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दादरी इलाके में बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित धूममानिकपुर बिजली सबस्टेशन पर शुक्रवार को एसएसओ सतबीर तोमर निवासी गांव लाखन गालंद तैनात था।
विज्ञापन
देर शाम करीब 7:30 बजे बाइक सवार दो युवक पहुंचे। उस समय एसएसओ सतबीर तोमर के साथ दो तीन बिजली कर्मचारी भी थे। बताया जाता है कि युवक ने शुक्रवार शाम को बिजली सप्लाई काटे जाने पर नाराजगी जताई और उसे जल्द शुरू करने को कहा।
जबरन चालू कराने के लिए बाइक सवार दो युवक पहुंचे थे
नोएडा पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विवाद बढ़ा तो दोनों युवकों ने सतबीर को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। गोली चलते की आवाज सुनकर अन्य कर्मचारी भाग गए। वहीं वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। वारदात के बाद मौके पर जमा हुए लोगों की मदद से घायल को अस्पताल में ले जाया गया।
यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे । पुलिस आरोपियों व हत्या के कारण का पता लगाने में जुट गई है।
लाइट चालू करने को लेकर मारी गोली
शुक्रवार शाम को तेज आंधी तूफान आने पर बिजली लाइन बंद कर दी थी। उसे जबरन चालू कराने के लिए बाइक सवार दो युवक पहुंचे थे। बिजली सप्लाई चालू नही करने पर गोली मारी है। घटना की तहरीर पुलिस को सौंप दी गई है। - संजय कुमार, उपखंड अधिकारी।
यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे । पुलिस आरोपियों व हत्या के कारण का पता लगाने में जुट गई है।
लाइट चालू करने को लेकर मारी गोली
शुक्रवार शाम को तेज आंधी तूफान आने पर बिजली लाइन बंद कर दी थी। उसे जबरन चालू कराने के लिए बाइक सवार दो युवक पहुंचे थे। बिजली सप्लाई चालू नही करने पर गोली मारी है। घटना की तहरीर पुलिस को सौंप दी गई है। - संजय कुमार, उपखंड अधिकारी।