फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sub inspector posted in Bulandshahr police line dies

बात-बात करते आई मौत: साथियों संग चर्चा करते-करते फर्श पर गिरे दरोगा, ले जाया गया अस्पताल, तब तक हो चुकी थी देर

Thu, 04 Jan 2024 10:06 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 04 Jan 2024 10:06 PM IST
सार

परिजन शव को लेकर देहरादून रवाना हो गए हैं। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। आरआई ने बताया कि भूपेंद्र कुमार को पहले से ही दिल की बीमारी थी।

विज्ञापन
Sub inspector posted in Bulandshahr police line dies
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पुलिस लाइन में गुरुवार सुबह अपनी बैरक में अन्य साथियों के साथ बैठे उपनिरीक्षक की अचानक हालत बिगड़ी और वह अचेत होकर अपने बिस्तर पर ही गिर गए। जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां, चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि उपनिरीक्षक को दिल की बीमारी थी। जिसके चलते उनकी गुरुवार सुबह हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। शव को परिजन देरशाम पोस्टमार्टम के बाद अपने साथ ले गए।

विज्ञापन

मूल रूप से जनपद शामली के थाना झिंझाना क्षेत्र के गांव पंढौला निवासी 52 वर्षीय भूपेंद्र कुमार जनपद बुलंदशहर की पुलिस लाइन में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात थे। बताया गया कि वह पुलिस लाइन में ही एक बैरक में अन्य साथियों के साथ रहते थे। गुरुवार सुबह करीब दस बजे वह अपने बिस्तर पर बैठे हुए थे और साथियों से बातचीत कर रहे थे। तभी अचानक वह अचेत होकर बिस्तर पर गिर गए। साथियों ने इसकी सूचना आरआई लाइन को दी। जिन्होंने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां, चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अधिकारियों ने उनके परिजनों का सूचना दी। आरआई अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उपनिरीक्षक भूपेंद्र कुमार का एक पुत्र व एक पुत्री है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ देहरादून में रह रहे थे। गुरुवार देर शाम को पोस्टमार्टम के बाद उनका पार्थिव शरीर पुलिस लाइन लाया गया। लेकिन दिन छिपने के कारण उन्हें सलामी नहीं दी गई। हालांकि, यहां से गारद के साथ परिजनों को पार्थिव शरीर सौंप दिया गया। जिसके बाद परिजन शव को लेकर देहरादून रवाना हो गए हैं। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। आरआई ने बताया कि भूपेंद्र कुमार को पहले से ही दिल की बीमारी थी। जिसका इलाज चल रहा था। भूपेंद्र वर्तमान में देहरादून में रह रहे थे। हार्ट की समस्या पहले से थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed