फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Stunts of bikers in front of Parliament House on Muharram

मोहर्रम पर संसद भवन के सामने बाइकर्स ने की स्टंटबाजी, आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस

Sat, 22 Sep 2018 10:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 22 Sep 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
Stunts of bikers in front of Parliament House on Muharram
बाइकर्स

मोहर्रम पर निकाले जाने वाले जुलूस के दौरान संसद भवन के सामने बाइक व कार सवार कुछ युवकों ने खूब हुड़दंग किया। कुछ युवकों ने पुलिस की मौजूदगी के बीच जानलेवा स्टंटबाजी की। कुछ युवक तो गलत दिशा में आकर स्टंट करने लगे। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने स्टंटबाजी के वीडियो बना लिए। नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त मधुर वर्मा का कहना है कि मामले में यातायात पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को मोहर्रम के मौके पर राजधानी के विभिन्न इलाकों में ताजिया व जुलूस निकाले जा रहे थे। छोटे-बड़े करीब 300 से अधिक ताजिया निकाले गए। कुछ ताजियों का रूट संसद भवन के सामने से होता हुआ जोरबाग स्थित कर्बला का था। शाम करीब 5 बजे के आसपास जुलूस निकलने के दौरान काफी संख्या में बाइकर्स संसद भवन के सामने हुड़दंग करते हुए निकले।
विज्ञापन


एक बाइक पर तीन-तीन युवक बिना हेलमेट के थे। शोर-शराबे के बीच कुछ युवक स्टंट करने लगे। कुछ कारों में तो युवक खिड़कियों से आधे बाहर लटके दिखे। कुछ युवक गलत दिशा में सड़क पर आकर बाइक से स्टंट करने लगे। आसपास मौजूद पुलिस कर्मियों ने इन्हे रोकने की कोई कोशिश नहीं की। वहां मौजूद लोगों ने इनके जानलेवा स्टंटबाजी के वीडियो बना लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed