फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Studies interrupted to liquor stores in faridabad

यहां स्कूल जाने में सहम जाती हैं छात्राएं

Thu, 10 Jul 2014 05:53 PM IST
Updated Thu, 10 Jul 2014 05:53 PM IST
विज्ञापन
Studies interrupted to liquor stores in faridabad

फरीदाबाद के तिलपत गांव में अवैध रूप से चल रहे दो शराब के ठेके से महिलाएं और छात्राएं अपने को असुरक्षित महसूस करने लगी हैं।

विज्ञापन


दूसरी ओर छेड़खानी और झपटमारी की वारदात से आशंकित अभिभावक छात्राओं को स्कूल भेजने में कतराने लगे हैं। तिलपत युवा संगठन ने जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर इसे बंद कराने की मांग की है।

संगठन ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद भी गांव में श्रीराम पब्लिक स्कूल व शांति निकेतन से पांच और 20 मीटर की दूरी पर शराब ठेका चल रहा है, जबकि इसी रास्ते में दो मंदिर भी पड़ते हैं।

विज्ञापन

कई लोग अब अपनी बेटियों को नहीं भेजते स्कूल

Studies interrupted to liquor stores in faridabad

अवैध तरीके से चल रहे ठेके को बंद कराने की कई बार मांग उठी मगर प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होती।


तिलपत युवा संगठन के प्रधान गौरव शर्मा ने बताया कि ठेके पर शराबियों की भीड़ जुटी रहती है। छींटाकशी के डर से लोग छात्राओं को स्कूल नहीं भेजना चाहते। शराबी आए दिन राहगीरों से उलझते हैं।

यहां भी रिहायशी इलाकों में चल रहे ठेके

फरीदाबाद सेक्टर-55, सेक्टर-30, सेक्टर-3, बाईपास रोड आदि।

क्या है नियम, क्या कहते हैं लोग?

Studies interrupted to liquor stores in faridabad

सुप्रीम कोर्ट ने कुछ वर्ष पहले स्कूलों, रिहाइशी इलाकों और मंदिर से 100 मीटर तक शराब ठेकों को बंद कराने के निर्देश दिए थे।

माहौल खराब है। बेटियों की शिक्षा जरूरी है मगर ऐसे माहौल में स्कूल भेजने में डर लगता है ।-सरिता देवी, तिलपत निवासी

सुबह से ही ठेके पर भीड़ जुट जाती है। अकेले स्कूल भेजने में डर लगता है। कई बार तो खुद ही छोड़ने जाते हैं। -किरन देवी, तिलपत निवासी

मेरे पास अभी ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। फिर भी हम संबंधित अधिकारी को भेजकर चेक कराएंगे। नियमों के खिलाफ खोले गए ठेकों को हटवा दिया जाएगा। -दीपिका चौधरी, उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त (आबकारी)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed