फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Students stand in queue for toilet in a school at faridabad.

इस स्कूल में टॉयलेट के लिए लगती है लाइन

Fri, 29 Aug 2014 06:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 29 Aug 2014 06:24 PM IST
विज्ञापन
Students stand in queue for toilet in a school at faridabad.

फरीदाबाद में शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत सरकार बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने का तो दावा कर रही है लेकिन असली सवाल यह है कि उन्हें मूलभूत सुविधाएं कौन दिलाएगा।

विज्ञापन


सरकारी स्कूलों में पीने के पानी से लेकर शौचालय तक की स्थिति बदतर है। जिसके लिए विभाग के पास कोई ठोस योजना नहीं है। इस मामले पर जब अमर उजाला की टीम ने अजरौंदा स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला का दौरा किया तो स्थिति बड़ी भयावह दिखी।
विज्ञापन


इस स्कूल में शौचालय जाने के लिए बच्चों को लाइन लगानी पड़ती है। बच्चों की संख्या के मुताबिक टॉयलेट नहीं हैं। पेश है संवाददाता कुंदन तिवारी और ग्रोटोग्राफर गौरव चौधरी की रिपोर्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो-दो बच्चे ही भीड़ बना देते
अजरौंदा स्कूल में कहने को तो चार टॉयलेट बने हुए हैं। जिसमें से दो लड़कियों के लिए और दो लड़कों के हैं। लेकिन इन पर भी बच्चों को शुलभ शौचालय की तरह नंबर लगाना पड़ता है। अगर प्रत्येक कक्षा से दो-दो विद्यार्थियों को टॉयलेट के लिए छुट्टी दे दी जाती है तो गेट पर ही भीड़ जमा हो जाती है। ऐसे में बच्चों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

लंच के समय स्थिति हो जाती है दयनीय
हमने स्कूल टॉयलेट की वास्तविक स्थिति का पता लगाने के लिए लंच तक का इंतजार किया। उस समय की स्थिति को देखकर दंग रह गए। लंच की घोषणा होते ही करीब चौथाई स्कूल टॉयलेट गेट पर जमा हो गया। लेकिन यहां खड़े बच्चों को करीब आधा घंटे टॉयलेट के अंदर जाने के लिए इंतजार करना पड़ा। ऐसे में कई बच्चों ने इस समस्या पर बहुत अधिक नाराजगी प्रकट की।

गंदगी कैसे हो दूर
स्कूल में एक पार्ट टाइम स्वीपर रखा गया है। जिसे विभाग की ओर से 1000 रुपये मासिक भुगतान किया जाता है। यह स्वीपर स्कूल में सिर्फ दो घंटे ही काम करता है। वह छह बजे स्कूल पहुंच जाता है और 8:00 बजे चला जाता है। यानि आठ बजे तक स्कूल शुरू होता है। उस समय स्वीपर की छुट्टी हो जाती है। ऐसे में दिन भर बच्चों को गंदे टॉयलेट में ही आना-जाना पड़ता है।

पीने के पानी की रहती है दिक्कत
इतनी भीषण गर्मी में भी यहां आमतौर पर पीने के पानी का संकट बना रहता है। नगर निगम अधिकारियों की हीलाहवाली से कई कई दिन पानी की मोटर तक नहीं चलाई जाती है। जिससे बच्चों को परेशानी उठानी पड़ती है। इस स्कूल में 491 बच्चे हैं। इनका प्रतिदिन मिड डे मील भी आता है। पानी की कमी से बर्तन धोने का संकट बना रहता है।

 faridabad
नियमानुसार कमरों की भी है कमी
शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत एक कमरे में 30 बच्चों को ही बैठाया जा सकता है। लेकिन स्कूल में महज छह कमरे ही बने हुए हैं। जिसमें 491 बच्चे ठूस दिए जाते हैं।

बच्चों की कुल संख्या: 491
लड़के: 269
लड़कियां: 222

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed