Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Students showcased their talent at the National Robotics League

Delhi NCR News: राष्ट्रीय रोबोटिक्स लीग में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
-43 से अधिक टीमों ने लिया हिस्सा, विजेता टीमें दिसंबर में मुंबई में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लेंगी भाग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के स्कूली विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय रोबोटिक्स लीग (एनआरएल) की क्षेत्रीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाई। त्यागराज स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में 43 से अधिक टीमों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने अपने बनाए रोबोट के साथ मुकाबले में हिस्सा लेकर तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में जीतने वाली टीमें अब दिसंबर में मुंबई में होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगी। समापन समारोह में पहुंचकर शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने विद्यार्थियों के बनाए रोबोटिक मॉडल देखे और उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि सीएम श्री स्कूलों की 12 टीमों की भागीदारी दिल्ली के विद्यार्थियों की बढ़ती तकनीकी क्षमता को दिखाती है।
प्रतियोगिता में द्वारका, रोहिणी, जनकपुरी, शालीमार बाग, गांधी नगर और यमुना विहार के सीएम श्री स्कूलों की 12 टीमें शामिल थीं। इस प्रतियोगिता का आयोजन सीएम श्री स्कूलों और शिक्षा निदेशालय ने द इनोवेशन स्टोरी के सहयोग से किया। इस बार प्रतियोगिता की थीम हाइपरड्राइव रखी गई थी। इसमें 12 से 18 वर्ष तक के विद्यार्थियों ने अपने बनाए रोबोट के साथ मुकाबले में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

अलग-अलग श्रेणियों में हुए सम्मानित
प्रतियोगिता में डीपीएस नोएडा के छात्र पख्श पुरी को रोबोटिक्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ट्रेलब्लेजर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। ब्रांड बिल्डिंग श्रेणी में सीएम श्री स्कूल रोहिणी की टीम, सोशल मीडिया बज श्रेणी में गांधी नगर की टीम एवेंजर्स और डिजाइन लीडरशिप श्रेणी में डीपीएस नोएडा की टीम स्पार्क विजेता रही। मुख्य मुकाबले में सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, लखनऊ की टीम ओवरक्लॉक्ड और सीएम श्री स्कूल रोहिणी की टीम 12 ने चैंपियन का खिताब जीता। वहीं, सीएम श्री स्कूल द्वारका की टीम 2 और गुरुग्राम की रोबोनेक्स-45 उपविजेता रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed