फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Students of the University for Women staged a protest

Delhi NCR News: यूनिवर्सिटी फॉर वूमेन की छात्राओं ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 10:00 PM IST
विज्ञापन
-परीक्षा बाद हॉस्टल से निष्कासित करने के मुद्दे को लेकर जताया विरोध
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) के यूनिवर्सिटी फॉर वूमेन की छात्राओं ने शनिवार रात को परीक्षा के बाद हॉस्टल से निष्कासित करने संबंधी मुद्दे पर प्रदर्शन किया। छात्राओं की मांग है कि उन्हें आगामी नेट परीक्षाओं के चलते जून महीने के आखिर तक हॉस्टल में रहने दिया जाए। छात्राओं के प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। छात्राओं ने हॉस्टल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।

प्रदर्शनकारी छात्राओं ने आरोप लगाया कि हॉस्टल फीस जमा करने के बावजूद प्रशासन हॉस्टल खाली करने का दबाव बना रहा है। हॉस्टल प्रशासन को 13500 रुपये की फीस जमा की जा चुकी है। अब तीन हजार रुपये का अतिरिक्त शुल्क मांगा जा रहा है। छात्राओं ने प्रदर्शन के दौरान हॉस्टल सुविधाओं को लेकर भी हल्ला बोल किया। छात्राओं ने आरोप लगाया कि आरओ में गर्म पानी आता है। वाटर कूलर की स्थिति खराब है। एसी की सुविधा नहीं है। रीडिंग रूम की स्थिति भी ठीक नहीं है। मेस के हालात भी खराब है।
विज्ञापन


हॉस्टल प्रशासन रोज नए कानून लाता है। जिसको लेकर यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। छात्राओं के प्रदर्शन को समर्थन देने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की संयुक्त सचिव दीपिका झा भी मौके पर पहुंची। दीपिका ने कहा कि प्रशासन ने छात्राओं की मांग को मान लिया है। बिना किसी अतिरिक्त शुल्क छात्राएं हॉस्टल में रह सकती है। 30 जून तक के लिए हॉस्टल खाली करने पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed