{"_id":"67bfbe7f908c45c49208ffd6","slug":"students-clash-at-delhi-s-south-asian-university-over-non-vegetarian-food-on-maha-shivratri-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : महा शिवरात्रि पर मांसाहारी भोजन को लेकर साउथ एशियन यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच झड़प, प्रशासन मौन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : महा शिवरात्रि पर मांसाहारी भोजन को लेकर साउथ एशियन यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच झड़प, प्रशासन मौन
Thu, 27 Feb 2025 06:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 27 Feb 2025 06:53 AM IST
सार
परस्पर विरोधी समूहों - स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने एक-दूसरे पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
demo
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साउथ एशियन यूनिवर्सिटी में बुधवार को महा शिवरात्रि के दिन मेस में मांसाहारी भोजन परोसे जाने को लेकर छात्रों के दो समूहों के बीच कथित तौर पर झड़प हो गई। परस्पर विरोधी समूहों - स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने एक-दूसरे पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
एसएयू प्रशासन ने कथित घटना पर अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है। हालांकि दिल्ली पुलिस ने कहा कि विश्वविद्यालय में स्थिति शांतिपूर्ण है और उसे कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। इसमें यह भी कहा गया कि विश्वविद्यालय द्वारा आंतरिक जांच की जा रही है।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक साउथ एशियन यूनिवर्सिटी से दोपहर करीब 3.45 बजे मैदानगढ़ी पुलिस स्टेशन में झगड़े की पीसीआर कॉल मिली। जब हम मौके पर पहुंचे तो मेस में दो गुटों के बीच झगड़ा हो रहा था।
विज्ञापन
एसएफआई दिल्ली के एक आधिकारिक बयान के अनुसार एबीवीपी के सदस्यों ने विश्वविद्यालय के मेस में कुछ छात्रों पर उनकी मांग का पालन नहीं करने पर हमला किया कि महा शिवरात्रि पर मांसाहारी भोजन नहीं परोसा जाना चाहिए।