{"_id":"655789d44a8279c06c0b5d65","slug":"student-was-attacked-and-murdered-with-knife-in-delhi-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर छात्र की हत्या, दोस्तों से हुई थी कहासुनी; हमलावरों की पहचान में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर छात्र की हत्या, दोस्तों से हुई थी कहासुनी; हमलावरों की पहचान में जुटी पुलिस
Fri, 17 Nov 2023 09:12 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 17 Nov 2023 09:12 PM IST
सार
दिल्ली में छात्र पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि कुछ दोस्तों से उसकी कहासुनी हो गई थी। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांत शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चाकू से हमला (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के अमन विहार में गुरुवार शाम दसवीं कक्षा के एक छात्र पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात के समय छात्र दोस्तों से मिलने गया था, जहां उसकी कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने आपसी रंजिश की आशंका जताई है। पुलिस हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, मृतक की शिनाख्त 16 साल के आकाश के रूप में हुई है। आकाश परिजनों के साथ प्रेम नगर, गली नंबर 10, किराड़ी में रहता था। परिवार में माता-पिता, बहन और एक भाई है। वह निठारी स्थित स्कूल की दसवीं कक्षा में पढ़ता था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम पुलिस को नीति विहार की गली नंबर सात में एक नाबालिग को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उसके शरीर पर चाकू के कई घाव थे। पुलिस तुरंत अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आकाश के गर्दन, हाथ, सीने, पेट सहित कई जगहों पर चाकू से हमला किया गया।
पुलिस को पता चला कि आकाश दोस्तों से मिलने आया था, जहां कुछ लड़कों से उसकी कहासुनी हो गई। लड़कों ने उससे हाथापाई कर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में आकाश का कुछ लड़कों से विवाद होने की बात सामने आई है। हमले में नाबालिग भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिये आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।