{"_id":"a10d9408d5ebbfa3a6e25409736ca2ce","slug":"student-shot-near-sai-temple-noida-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"साईं मंदिर के पास छात्र को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साईं मंदिर के पास छात्र को गोली मारी
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 11 Nov 2014 07:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-40 साईं मंदिर के पास रविवार शाम कार सवार बदमाशों ने हाथापाई के बाद 12वीं के छात्र को गोली मार दी और वहां से फरार हो गए। गोलीबारी की घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
आनन-फानन में घायल छात्र के दोस्तों ने उसे कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत स्थिर है। सेक्टर-39 थाना में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक ,सर्फाबाद गांव निवासी भीम यादव खोड़ा स्थित एक स्कूल में 12वीं का छात्र है। उसकी दोस्ती होशियारपुर निवासी नीरज यादव व सुल्तानपुर निवासी विकास त्यागी के साथ है। नीरज 10वीं व विकास स्नातक का छात्र है। रविवार शाम भीम व विकास बाइक से होशियारपुर गए।
विज्ञापन
वहां से नीरज को साथ लेकर सेक्टर-34 पहुंचे, जहां नाश्ता करने के बाद तीनों शाम करीब 6:00 बजे सेक्टर-40 स्थित साईं मंदिर गए। वहां पास ही स्थित एक पार्क के पास तीनों खड़े थे। तभी आईटेन कार से दो युवक वहां पहुंचे और उनमें से एक ने तीनों छात्रों पर गोली चला दी।
गोली भीम के जांघ में लगी जिससे वो वहीं गिर गया। इसके बाद दोनों हमलावर वहां से फरार हो गए। घायल भीम को उसके दोनों दोस्तों और आसपास के लोगों के सहयोग से कैलाश अस्पताल ले जाया गया।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। मामले में नीरज ने सेक्टर-39 थाने में दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि गोली चलने से पहले किसी बात को लेकर छात्रों से उन युवकों की हाथापाई भी हुई थी। हालांकि हाथापाई किस वजह से हुई थी इसका पता नहीं चल पाया है।