शर्मनाक: छात्र के फेल होने के बाद स्कूल में उसके परिजनों को अपमानित किया गया, जाति सूचक शब्द भी कहे गए
छात्र के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनके साथ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया गया है। इस संबंध में एनआईटी-2 नंबर स्थित थाने में शिकायत दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरीदाबाद के एनआईटी-2 स्थित राजकीय स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र के अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर उन्हें अपमानित करने और जाति सूचक शब्द कहने का आरोप लगाया है। बच्चे की मां का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके साथ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया गया है। इस संबंध में एनआईटी-2 नंबर स्थित थाने में शिकायत दी गई है। इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी।
नौंवी कक्षा के छात्रा की मां ने एक वायरल वीडियो में आरोप लगाया कि 30 मार्च को नौवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आया था। इसके बाद उन्होंने स्कूल की दो शिक्षिकाओं से अगली कक्षा में दाखिला के लिए आग्रह किया, लेकिन उन्होंने कोई सहयोग नहीं किया। उन्होंने कई बार स्कूल प्रबंधन से आग्रह किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
वायरल वीडियो में उन्होंने आरोप लगाया कि उनके और बच्चे के मामा के साथ जाति सूचक शब्द का प्रयोग किया गया। इस दौरान कार्यालय में मौजूद कुछ कई कर्मचारियों ने उनके खिलाफ हाथापाई की है। उन्होंने इसकी शिकायत 112 नंबर पर की है। इसके बाद उन्होंने एनआईटी-2 स्थित चौकी में लिखित शिकायत दी है। वीडियो में उन्होंने दावा किया कि थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया है कि स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इस संबंध में मुझे एक वीडियो मिला है। मंगलवार को संबंधित स्कूल के शिक्षक और प्रधानाचार्य से संपर्क कर मामले की जांच की जाएगी। -आशा दहिया, जिला शिक्षा अधिकारी