छात्र मासूम बच्ची और उसके भाई को बनाता रहा हवस का शिकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृष्णा नगर इलाके में माता-पिता के काम पर जाने के बाद घर में अकेली रह रही एक नौ साल की बच्ची और उसके पांच साल के भाई के साथ दुष्कर्म व कुकर्म करने का मामला सामने आया है।
पुलिस ने बच्ची की शिकायत पर उसके पड़ोस में रहने वाले एक नाबालिग को पकड़ा है। आरोपी बारहवीं कक्षा का छात्र है। पुलिस ने उसे बाल न्यायालय में पेश किया।
जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।नौ साल की बच्ची व उसका पांच साल का भाई अपने परिजनों के साथ कृष्णा नगर इलाके में किराये पर रहते हैं।
मौका पाकर एक दिन बच्ची के साथ दुष्कर्म किया
परिवार कुछ माह पहले ही यहां रहने आया है। बच्ची के माता-पिता नौकरी करते हैं। स्कूल से आने के बाद बच्ची और उसका भाई घर में अकेले रहते हैं।
परिवार के पड़ोस में बारहवीं की पढ़ाई कर रहा एक नाबालिग रहता है। आरोप है कि बच्ची और उसके भाई के घर में अकेले रहने पर नाबालिग अक्सर उनके घर आने जाने लगा।
इसी दौरान उसने एक दिन बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने किसी को बताने पर भाई की हत्या करने की धमकी दी।
बाद में आरोपी उसके भाई के साथ भी कुकर्म करने लगा
उसके बाद वह अक्सर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने लगा। बाद में आरोपी उसके भाई के साथ कुकर्म करने लगा। पीड़िता ने बुधवार को इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दी।
परिजनों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों बच्चों का मेडिकल करवाया। जिसमें दुष्कर्म और कुकर्म की पुष्टि हो गई।
कृष्णा नगर थाना पुलिस ने बच्ची के परिजनों की शिकायत पर नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे दबोच लिया।