फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   student preparing for civil services in Mukherjee Nagar committed suicide by hanging himself

Delhi: मुखर्जी नगर में सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, प्री पास कर चुका था दीपक

Sat, 21 Sep 2024 08:02 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sat, 21 Sep 2024 08:02 PM IST
सार

दिल्ली के मुखर्जी नगर में सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे छात्र ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की शिनाख्त दीपक कुमार मीणा के रूप में हुई है।

विज्ञापन
student preparing for civil services in Mukherjee Nagar committed suicide by hanging himself
suicide demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुखर्जी नगर इलाके में सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे छात्र ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक की शिनाख्त दीपक कुमार मीणा के रूप में हुई है। वह प्री पास करने के बाद मेंस की तैयारी कर रहा था। वह 11 सितंबर से गायब था। परिवार वालों ने 14 सितंबर को गुमशुदगी की शिकायत थाने में की थी। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। शुक्रवार को छात्र का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला।
विज्ञापन

मृतक दीपक कुमार मीना मूलत: राजस्थान के जिला दौसा का रहने वाला था। दीपक के परिवार में पिता चंदूलाल मीना, मां, दो बड़े भाई राकेश और दौलत व दो बहनें हैं। पिता चंदूलाल ने बताया कि दीपक ने यूपीएससी का ऑनलाइन कोर्स लेकर जयपुर में रहकर इसी साल प्री पास किया था। इंस्टीट्यूट ने मेंस की तैयारी के लिए दिल्ली बुलाया था। दीपक जुलाई महीने में दिल्ली स्थित मुखर्जी नगर में पीजी में रहकर कोचिंग कर रहा था। परिवार वालों के मुताबिक, वह रोज अपने परिवार वालों से फोन पर बातचीत करता था। 10 सितंबर की रात बात करने के बाद वह फोन नहीं कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शक होने पर 13 सितंबर को परिवार वालों ने उसे फोन किया, लेकिन उसका फोन बंद था। परिवार वाले मुखर्जी नगर स्थित उसके पीजी में पहुंचे। जहां उसके कमरे में रहने वाले युवक ने बताया कि वह 11 सितंबर से पीजी में नहीं आया है। परिजनों ने आस पास के इलाके में उसकी तलाश करने के बाद इंस्टीट्यूट में उसके बारे में जानकारी ली, लेकिन वहां से कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद परिवार वालों ने 14 सितंबर को बेटे की गुमशुदगी मुखर्जी नगर थाने में दर्ज करा दी। पुलिस दीपक की तलाश शुरू की। पुलिस ने रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड, अस्पतालों में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

परिवार वालों ने इंस्टीट्यूट पर आरोप लगाया है कि छात्र के कक्षा में नहीं आने को लेकर उन्होंने परिवार वालों को कोई जानकारी नहीं दी। इसी बीच शुक्रवार को पुलिस को जंगल में एक युवक के फांसी लगाए जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची। पेड़ से युवक फंदा लगाकर लटका हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया। पुलिस ने बताया कि जिस जगह पर शव मिला है वह दीपक के इंस्टीट्यूट की लाइब्रेरी से कुछ ही दूरी पर है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में आत्महत्या की बात सामने आई है। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed