{"_id":"ff3166c85c9dc8ddebdfd1b8c9e8dbed","slug":"student-missing-in-the-house-leaving-a-suicide-note-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में सुसाइड नोट छोड़कर छात्रा लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में सुसाइड नोट छोड़कर छात्रा लापता
अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Wed, 18 Mar 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पप्पू कॉलोनी निवासी बीए की छात्रा मंगलवार रात सुसाइड नोट लिखकर घर से लापता हो गई। सुसाइड नोट पढ़ते ही घर में हड़कंप मच गया। तुरंत पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
सुसाइड नोट में कालोनी के ही किसी लड़के का नाम भी लिखा था। पुलिस ने छात्रा को साहिबाबाद रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। शुरूआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है।
विज्ञापन
छात्रा दिल्ली के एक कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में पढ़ती है। मंगलवार शाम वह अचानक कहीं चल गई। घर में सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा था कि वह आत्महत्या करने जा रही है।
विज्ञापन
सुसाइड नोट में पास ही रहने वाले एक युवक का भी नाम था। उसी युवक को सुसाइड का कारण भी बताया गया था। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने छात्रा को देर रात साहिबाबाद रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। पुलिस ने उसे परिजनों के हवाले कर दिया है।
साथ ही हिरासत में लिए युवक को भी छोड़ दिया। एसएचओ साहिबाबाद ने बताया कि छात्रा डरी हुई है। अभी उसके बयान नहीं हुए हैं। बयानों के बाद जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। शुरूआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। युवक को हिरासत में लिया गया था। मगर उसे छोड़ दिया गया है।