गूगल की मदद से मिला ट्रेन में छूटा सामान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूचना तकनीकी के इस युग में गूगल का उपयोग कर बीटेक के छात्र ट्रेन में छूटे अपने सामान को पाने में सफल हो गए। ग्वालियर के विनय नगर निवासी सोबित शर्मा मोदीनगर गाजियाबाद स्थित डॉ. केएल मोदी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक करता है।
शुक्रवार को वह अपना सारा सामान लेकर ग्वालियर जाने के लिए मेरठ गया। रात करीब 2.30 बजे उसने सामान छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस की बोगी नंबर-9 में रख दिया। सामान रखने के चक्कर में सोबित ट्रेन में चढ़ नहीं पाया और गाड़ी चल दी।
उसी के साथ ग्वालियर की रहने वाली इशरत सिद्दी भी बीटेक कर रही है। सोबित ने इशरत को फोन कर अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।
फिर क्या किया इशरत ने?
जानकारी मिलते ही इशरत ने लैपटॉप पर गूगल की मदद से जीआरपी का नंबर खोजना शुरू कर दिया। उसने जीआरपी फरीदाबाद के थाना प्रभारी ललित कुमार का फोन नंबर खोज निकाला और शनिवार सुबह करीब 5.11 बजे फोन कर घटना की जानकारी देकर सहयोग मांगा।
गाड़ी जैसे ही बल्लभगढ़ पहुंची तो थाना प्रभारी ने अपने सहयोगियों की मदद से कुछ सामान उतार लिया।
शेष बचे सामान को पलवल स्टेशन पर उतारने में सफ ल रहे। दोपहर को फरीदाबाद पहुंचे छात्र सोबित सभी औपचारिकताएं पूरी कर अपना सामान लेकर ग्वालियर रवाना हो गया।