फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   student died after fell in prayer in school in delhi

दिल्ली में स्कूल में प्रार्थना के दौरान गिरा घर का इकलौता चिराग, मौत

Sat, 19 Aug 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 19 Aug 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
student died after fell in prayer in school in delhi
- फोटो : अमर उजाला

गोल मार्केट स्थित केंद्रीय विद्यालय में बृहस्पतिवार सुबह प्रार्थना के दौरान मैदान में 11वीं कक्षा का एक छात्र बेहोश हो गया। स्कूल के प्रधानाचार्य व अध्यापकों ने छात्र को तुरंत राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


छात्र की शिनाख्त सोनू कुमार (16) के रूप में हुई है। परिजनों ने छात्र को किसी तरह की कोई बीमारी होने से इनकार किया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


अभी तक की जांच में मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। नई दिल्ली के पुलिस उपायुक्त बीके सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

का इकलौता था सोनू

student died after fell in prayer in school in delhi
डेमो - फोटो : demo pic

पुलिस के अनुसार, सोनू कुमार परिजनों के साथ रेलवे कॉलोनी बसंत लेन पहाड़गंज में रहता था। परिवार में पिता विश्वामित्र, मां धीरा देवी और अन्य सदस्य हैं।

विश्वामित्र रेलवे में बतौर खलासी काम करते हैं। सोनू स्कूल की 11वीं कक्षा का छात्र था। बृहस्पतिवार सुबह सोनू घर से स्कूल पहुंचा। प्रार्थना के दौरान अचानक बेहोश होकर गिर गया।

परिजनों के मुताबिक सूचना मिलने के बाद जब वह अस्पताल पहुंचे तब तक सोनू को मृत घोषित कर दिया गया था। परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है। लेकिन सोनू को किसी तरह की बीमारी होने से इनकार किया है।

सोनू के मामा छोटू ने बताया कि सोनू घर का इकलौता था। उसकी मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सोनू ने एक माह पूर्व ही अपना जन्मदिन मनाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed