छात्र को प्रिंसिपल से शिकायत करना पड़ा महंगा, रास्ते में रोक कर दी पिटाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल प्रिंसिपल से शिकायत करने से नाराज दो छात्रों ने गांव के अन्य छह युवकों के साथ मिलकर अपने सहपाठियों की रॉड से पिटाई कर दी। शुक्रवार को स्कूल की छुट्टी के बाद रास्ते में घेरकर मारपीट के दौरान महिलाओं ने किसी तरह बीच-बचाव किया। मौके पर लोगों को आता देख हमलावर फरार हो गए। मामले में पीड़ित ने दो सहपाठियों समेत आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
पुलिस ने बताया कि दादरी कोतवाली क्षेत्र के चिटहेरा गांव स्थित खड़क सिंह पब्लिक स्कूल में तीन दिन पहले 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र की दूसरे छात्र ने पिटाई कर दी। शुक्रवार सुबह प्रधानाचार्य ने प्रार्थना के दौरान पीड़ित छात्र से पीटने वाला का नाम पूछा था।
पीड़ित छात्र ने अपने सहपाठी नाम बता दिया। इससे नाराज सहपाठी ने स्कूल की छुट्टी के बाद पीड़ित छात्र और उसके साथ घर जा रहे एक अन्य छात्र को रास्ते में रोक लिया। सहपाठी ने एक अन्य छात्र और साथ आए छह अन्य युवकों संग मिलकर लोहे की रॉड व डंडों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। विरोध करने पर साथ जा रहे दूसरे छात्र से भी जमकर मारपीट की गई।
मारपीट को देखकर रास्ते में जा रही महिलाओं से बीच बचाव कर दिया। शोर का सुनकर ग्रामीणों को आता देखकर हमलावर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने कक्षा में साथ पढ़ने वाले दो आरोपियों की पहचान करते हुए आठ के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी। पुलिस ने घायलों का मेडिकल जांच कराने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।